एक विधायक वाली BAP ने राज्यसभा चुनाव लड़ने का किया ऐलान, क्रॉस वोटिंग की टेंशन में कांग्रेस

Sanjay Sharma | Mar 20, 2026, 18:19 IST
Photograph: (THESOOTR)
BHOPAL. भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने मध्यप्रदेश राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया। विधायक कमलेश्वर डोडियार ने समर्थन के लिए पत्र लिखे हैं।

News in short

BAP ने मध्यप्रदेश की राज्यसभा सीट पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया।


विधायक कमलेश्वर डोडियार ने शीर्ष नेताओं को लिखे समर्थन पत्र।


राज्यसभा की तीन सीटों पर 19 जून 2026 को कार्यकाल समाप्त।


विधानसभा संख्या बल के आधार पर बीजेपी की दो सीटें लगभग तय।


कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग और विधायकों की अनुपस्थिति का खतरा।



News in Detail

मध्यप्रदेश में आगामी राज्यसभा चुनाव से पहले सियासत तेज हो गई है। इकलौते विधायक वाली भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने भी चुनाव मैदान में उतरने की घोषणा कर राजनीतिक समीकरणों को रोचक बना दिया है।



सैलाना से विधायक कमलेश्वर डोडियार ने पार्टी उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर बीजेपी और कांग्रेस से समर्थन मांगा है। मध्य प्रदेश में राज्य की 3 सीटों पर चुनाव होना है। यहां बीजेपी मजबूत स्थिति में है वहीं कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का खतरा सता रहा है।



पीएम मोदी और राहुल गांधी को लिखा पत्र

मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बार मुकाबला दिलचस्प होता दिख रहा है। इकलौते विधायक वाली भारत आदिवासी पार्टी ने भी चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है।



पार्टी के सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने राज्यसभा में आदिवासी समाज की आवाज उठाने के उद्देश्य से उम्मीदवार उतारने का फैसला लिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी सहित कई राष्ट्रीय नेताओं को पत्र लिखकर समर्थन की अपील की है।



राज्यसभा की जिन सीटों पर चुनाव होना है। उनमें केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन, दिग्विजय सिंह और सुमेर सिंह सोलंकी का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। विधानसभा में विधायकों की संख्या को देखते हुए बीजेपी मजबूत स्थिति में है। वहीं कांग्रेस के सामने अपनी सीट बचाने की चुनौती खड़ी हो गई है।



ये खबर भी पढ़ें...



दिग्विजय वाली राज्यसभा सीट पर जंग: कांग्रेस के 6 विधायकों का गणित बिगाड़ सकता है खेल



BAP की केंद्रीय राजनीति में एंट्री

भारत आदिवासी पार्टी ने राज्यसभा चुनाव में उतरकर प्रदेश की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। पार्टी का कहना है कि वह आदिवासी समाज को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत प्रतिनिधित्व दिलाना चाहती है।



इकलौते विधायक होने के बावजूद चुनाव लड़ने का फैसला प्रतीकात्मक राजनीति से आगे बढ़कर अपनी वैचारिक उपस्थिति दर्ज कराने की कोशिश माना जा रहा है।



ये खबर भी पढ़ें...



इंदौर शहर कांग्रेस में सात साल बाद 52 सदस्यीय कार्यकारिणी गठित, बड़े नेताओं के समर्थक शामिल



डोडियार का अपने पक्ष में समर्थन अभियान

सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने अलग रणनीति अपनाते हुए देश के शीर्ष नेताओं से सीधे संवाद शुरू किया है। उन्होंने पत्र लिखकर बीजेपी और कांग्रेस दोनों से समर्थन की अपील की है।



डोडियार का तर्क है कि दोनों प्रमुख दल आदिवासी क्षेत्रों में जाकर समर्थन मांगते हैं, इसलिए उन्हें आदिवासी समाज की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।



ये खबर भी पढ़ें...



जाति प्रमाण पत्र विवाद: TNCP ज्वाइंट डायरेक्टर नीरज लिखार को राहत, लेकिन संकट बरकरार



बीजेपी मजबूत, कांग्रेस पर दबाव

230 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी के पास 163 विधायक हैं, जिससे उसकी दो सीटों पर जीत लगभग तय मानी जा रही है। कांग्रेस के पास 63 विधायक हैं और एक सीट जीतने के लिए 58 वोट आवश्यक हैं। संख्या बल कांग्रेस के पक्ष में जरूर है, लेकिन क्रॉस वोटिंग या अनुपस्थिति की स्थिति में समीकरण बिगड़ सकते हैं।



ये खबर भी पढ़ें...



ईएसबी की सिपाही, आबकारी परीक्षा के नकल घोटाले में FIR, लेकिन जेल प्रहरी में हुआ बड़ा खेल दबा दिया



आदिवासी राजनीति को राष्ट्रीय मंच देने की कोशिश

BAP का दावा है कि उसका प्रभाव मध्यप्रदेश के अलावा राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में भी है। पार्टी का मानना है कि राज्यसभा में प्रतिनिधित्व मिलने से आदिवासी समुदाय से जुड़े मुद्दे राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाए जा सकेंगे। यही कारण है कि पार्टी इस चुनाव को अपनी वैचारिक पहचान और विस्तार के अवसर के रूप में देख रही है।





Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • कांग्रेस
  • बीजेपी
  • भारत आदिवासी पार्टी
  • कमलेश्वर डोडियार
  • राज्यसभा चुनाव
  • BAP