इंदौर शहर कांग्रेस में सात साल बाद 52 सदस्यीय कार्यकारिणी गठित, बड़े नेताओं के समर्थक शामिल

Sanjay Gupta | Mar 20, 2026, 17:08 IST
Share
indore city congress
Photograph: (THESOOTR)

INDORE. इंदौर शहर कांग्रेस की कार्यकारिणी बन गई है। इसका गठन सात साल बाद हुआ है। इस बार इसे जंबो की जगह सीमित किया गया है और 52 पदाधिकारी है।

इंदौर शहर कांग्रेस में अध्यक्ष चिंटू चौकसे की कार्यकारिणी का गठन हो गया है। इंदौर में सात साल बाद कांग्रेस की शहर कार्यकारिणी बनी है। इसके पहले तत्कालीन अध्यक्ष विनय बाकलीवाल के समय 400 से ज्यादा पदाधिकारियों की महा जंबो कार्यकारिणी थी। इसे साल 2019 में भंग कर दिया गया था। इसके बाद कार्यकारिणी ही नहीं बनी।

बाकलीवाल के बाद एक दिन के लिए अरविंद बागड़ी और फिर सुरजीत सिंह चड्ढा शहराध्यक्ष बने, लेकिन इंदौर शहर कार्यकारिणी का गठन नहीं हुआ। अब चिंटू चौकसे के अध्यक्ष बनने के बाद कमेटी का गठन हुआ है। कांग्रेस कार्यकारिणी में शहर के पूर्व विधायकों व अन्य बड़े नेताओं के समर्थकों को जगह दी गई है।

इस बार संख्या सीमित 52 पदाधिकारी बनाए गए

इस बार इस संख्या को काफी सीमित रखा गया है। कार्यकारिणी में कुल 52 पदाधिकारी है। इसमें कोषाध्यक्ष शैलेष गर्ग बने हैं। वहीं 10 उपाध्यक्ष, 18 महामंत्री, 19 सचिव, दो प्रवक्ता ( लोकेश हार्डिया व दीपू चौहान) और दो सोशल मीडिया प्रभारी (नागेश जाधव व हितेश वर्मा) बने हैं।

यह है उपाध्यक्ष, महामंत्री और सचिव

उपाध्यक्ष- प्रवेश यादव, बलराम परिहार, अंकित धवन, कमल नागर, जगदीश सतैया, गुलाब सोनकर, मित्रा भाटिया, सत्यनारायण सवाड़िया, गोपी यादव गोविंद परिहार है।

महामंत्री- नरेश यादव, अजित ठाकुर, संजय जासवाल, अभिजीत शर्मा, मुकेश पुरी, समीर शेख, जितेंद्र घोड़गांवकर, हिरओम शर्मा, विजेंद्र सिंह, विनोद चौकसे जेनेश झांझरी, आरबी सिंह भदौरिया, सौरभ हार्डिया, मुकेश यादव, भूपेंद्र सलूजा, अभिषेक मित्तल, संतोष वर्मा, कपिल हेडऊ।

सचिव- सुधीर सोनी, राजेश मेवाड़ा, रोहन तावेड़ा, नमन छाबड़ा, जितेश बदलानी, कन्हैया मिमरोट, ऋतुराज कनखेड़िया, कपिल प्रजापत, आशीष यादव, आयाज गुड्डु, विशाल जोसफ, राहुल गोलाने, कपिल नेगी, इरफान शेख, अख्तर नेता, अनस एहमद, सुधीर सिंह, अभिषेक करोसिया और सदफ पठान।

indore city congress
indore city congress

indore city congress (2)
indore city congress (2)

स्थाई और आमंत्रित सदस्य की भी सूची

इसके साथ ही स्थाई और विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची भी जारी हुई है-

स्थाई सदस्यों में सत्यनारायण पटेल, शोभा ओझा, कृपाशंकर शुक्ला, सुरेश मिंडा, अर्चना जायसवाल, श्याम यादव, रमेश यादव, रामखिलावन वर्मा, चंद्रशेखर आजाद, मजहर हुसैन व अश्विन जोशी।

विशेष आमंत्रित सदस्यों में यशपाल गेहलोत, जगदीश जोशी, ईश्वर जोशी, मुन्ना ठाकुर, अशोक जारवाल, सुधीर सेठिया, दिलीप कुदल, एन भागवत, ठाकुर जितेंद्र सिंह, राधे बौरासी, मोहम्मद अशरफकान, संजीव सेठ,ललित सोनकिया व अर्पित शर्मा।

indore city congress (3)
indore city congress (3)

ये खबरें भी पढ़ें...

इंदौर में बिल्डर जैन को लारेंस गैंग के हैरी बाक्सर नाम से 15 करोड़ की फिरौती की धमकी

आबकारी नीति से सरकार को झटका, ठेकों की आधी कीमत ही मिली, बड़े जिलों में इंदौर ही आगे

इंदौर में पंजाबी सिंगर करण औजला के शो की टिकट तीन हजार से 6.49 लाख की, लेकिन इंटरटेनमेंट टैक्स नहीं भरा

इंदौर अग्निकांड कैसे हुआ, बड़ा सवाल, अब बिजली कंपनी ने सौरभ पुगलिया का दावा किया खारिज

कांग्रेस संगठन | कांग्रेस अध्यक्ष

Tags:
  • इंदौर
  • कांग्रेस अध्यक्ष
  • कांग्रेस संगठन
  • इंदौर शहर कार्यकारिणी
  • कांग्रेस कार्यकारिणी
  • चिंटू चौकसे
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज