इंदौर में बिल्डर जैन को लारेंस गैंग के हैरी बाक्सर नाम से 15 करोड़ की फिरौती की धमकी

Sanjay Gupta | Mar 20, 2026, 16:36 IST
Share
indore builder threat
Photograph: (THESOOTR)

INDORE. इंदौर में बिल्डर संजय जैन को लारेंस गैंग से 15 करोड़ की फिरौती की धमकी मिली। पुलिस जांच शुरू हो चुकी है। सभी आला अधिकारी थाने पर मौजूद हैं।

इंदौर में बिल्डर संजय जैन को लारेंस विश्नोई गैंग के नाम से 15 करोड़ की फिरौती की मांग की गई है। नहीं तो जान से मारने की धमकी दी गई है। इससे पूरे इंदौर में हड़कंप मच गया है। सभी आला पुलिस अधिकारी थाना तुकोगंज पहुंच गए हैं।

सुबह आया फोन

जानकारी के अनुसार बिल्डर जैन के पास सुबह हैरी बाक्सर के नाम से फिरौती का फोन आया। इसमें 15 करोड़ की मांग की गई, नहीं तो जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद जैन ने इसकी जानकारी पुलिस की दी। थाना तुकोगंज में इस मामले में केस दर्ज किया गया है और पुलिस जांच शुरू हो चुकी है। सभी आला अधिकारी पुलिस थाने पर ही मौजूद है।

बिल्डर के बयान में पुलिस को यह भी बताया गया है कि पहले फोन कर 10 करोड़ मांगे थे, लेकिन जब आनाकानी की और दूसरी बार फोन नहीं उठाया तो फिर यह राशि बढ़ाकर 15 करोड़ कर दी।

इसके पहले महू में आई थी धमकी

इसके पहले इंदौर में महू तहसील के किशनगंज थाने में मेवाड़ अस्पताल संचालक के बेटे को 5 करोड़ की फिरौती के लिए फोन आया था। इसमें भी हैरी बाक्सर (लारेंस गैंग) का ही नाम था। इसमें भी केस दर्ज किया गया था।

महू कांड में यह हुआ था

पुलिस के अनुसार, महू में अस्पताल संचालक के बेटे के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए सीधे 5 करोड़ रुपए की मांग कर दी।

आरोपी ने धमकाते हुए कहा कि अगर पैसा नहीं मिला तो इसके नतीजे बहुत बुरे होंगे। पीड़ित पक्ष ने बिना देरी किए इसकी जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद मामला दर्ज कर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

मप्र में लगातार जा रहे फिरौती के फोन

हाल के समय में हैरी बाक्सर के द्वारा मप्र में कई जगह पर व्यापारियों, बिल्डर को लगातार फिरौती के लिए फोन गए हैं। हाल ही में अशोकनगर पुलिस ने इसी तरह हैरी बाक्सर के नाम पर व्यापारी से 10 करोड़ की फिरौती मांगने में दो लोगों को गिरफ्तार किया था। यह बाक्सर ग्रुप के मददगार पवन शर्मा और दिनेश सुथार थे। गिरफ्तार आरोपी अंतरराष्ट्रीय शूटर हैरी बॉक्सर और ऋतिक बॉक्सर गैंग से जुड़े बताए गए। पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने खुलासा किया कि अब ऋतिक बॉक्सर को अशोकनगर लाया जाएगा। जो राजस्थान की जेल में बंद है।

ये खबरें भी पढ़ें...

एमपी में लॉरेंस गैंग का खौफ, रंगदारी-फिरौती की धमकियों से दहशत

एमपी के व्यापारी को लॉरेंस गैंग से मिली धमकी, कहा- 10 करोड़ दे दो नहीं तो जान से मार देंगे

आबकारी नीति से सरकार को झटका, ठेकों की आधी कीमत ही मिली, बड़े जिलों में इंदौर ही आगे

इंदौर में पंजाबी सिंगर करण औजला के शो की टिकट तीन हजार से 6.49 लाख की, लेकिन इंटरटेनमेंट टैक्स नहीं भरा

Tags:
  • इंदौर
  • पुलिस जांच
  • धमकी
  • फिरौती
  • लारेंस गैंग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग