भिंड में खुदाई में मिला घड़ा, चांदी के सिक्कों से मची सनसनी

thesootr Desk | Jan 27, 2025, 14:39 IST
BHIND NEWS
मध्य प्रदेश के भिंड में खुदाई के दौरान मजदूरों को चांदी के 113 सिक्के मिले। प्रशासन ने सिक्के जब्त कर पुरातत्व विभाग को जांच के लिए सौंपा। क्षेत्र को पूरी तरह से सुरक्षा के घेरे में लिया गया है।

मध्य प्रदेश के भिंड जिले के गोहद में खुदाई के दौरान एक ऐतिहासिक घटना घटी। पानी की पाइपलाइन डालने के दौरान मजदूरों को मिट्टी का एक घड़ा मिला, जिसमें 113 चांदी के सिक्के थे। इन सिक्कों की अनुमानित अवधि 1700 से 1800 ईस्वी बताई जा रही है।



thesootr


घटना की जानकारी और प्रशासन की कार्रवाई

यह घटना गोहद के वार्ड 11 में कालिया कंठ मंदिर के पास हुई। नल-जल योजना के तहत चल रही खुदाई के दौरान मजदूरों ने मिट्टी का घड़ा पाया। घड़े में ढक्कन लगा हुआ था और उसमें चांदी के सिक्के भरे थे। जैसे ही मजदूरों ने घड़ा बाहर निकाला, आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।



thesootr


स्थानीय निवासी रामकुमार सिंह गुर्जर और पंजाब सिंह गुर्जर ने घड़े को मजदूरों से छीन लिया और अपने घर ले गए। यह खबर तेजी से फैल गई, जिसके बाद प्रशासन सक्रिय हुआ।



thesootr


Mughal era treasure found during excavation in Bhind | भिंड में खुदाई के दौरान मिले 113 चांदी के सि


सिक्के जब्त और क्षेत्र प्रतिबंधित

thesootr


सूचना मिलने पर एसडीओपी सौरभ कुमार और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। राजस्व और पुलिस टीम ने सिक्के जब्त कर लिए और उन्हें साफ करके जांच शुरू की। प्रशासन ने खुदाई स्थल के आसपास 500 मीटर के क्षेत्र को प्रतिबंधित कर दिया है और अब वहां मशीनों से खुदाई की जा रही है।



पुरातत्व विभाग करेगा सिक्कों की जांच

thesootr


खुदाई में और खजाने की संभावना

thesootr


प्रशासन का मानना है कि खुदाई में और भी ऐतिहासिक वस्तुएं या सिक्के मिलने की संभावना है। क्षेत्र को पूरी तरह से सुरक्षा के घेरे में लिया गया है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





Tags:
  • Madhya Pradesh
  • मध्यप्रदेश
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • भिंड
  • latest news
  • पुरातत्व विभाग
  • चांदी के सिक्के