भोपाल बार एसोसिएशन में इलेक्शन की हलचल, 16 जुलाई को वोटिंग और 19 को आएगा रिजल्ट
News in Short
- हाईकोर्ट बार के चुनाव के बाद भोपाल में वकीलों में बढ़ी चुनाव की हलचल।
- भोपाल बार एसोसिएशन चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी ने जारी किया शेड्यूल।
- नामांकन के लिए वकीलों के पैनलों में मंथन के दौर ने बढ़ा दी चुनावी चर्चा ।
- वकीलों के पैनलों से अध्यक्ष पद के लिए 8 से ज्यादा उम्मीदवारों का दावा।
- 16 को एसोसिएशन के लिए होगा मतदान और 19 को होगी मतों की गणना ।
News in Detail
बार एसोसिएशन भोपाल के चुनाव का बिगुल बज गया है। मुख्य चुनाव अधिकारी वासू वासवानी ने चुनावी कार्यक्रम घोषित कर दिया है। मीडिया प्रभारी खालिद हफीज के अनुसार 16 जुलाई को मतदान होगा और 17 व 19 जुलाई को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।
15 जून को प्रारंभिक मतदाता सूची और 23 जून को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। 29 और 30 जून को नामांकन फार्म वितरित कर जमा किए जाएंगे। अध्यक्ष पद के लिए जगदीश सिंह परमार, प्रियनाथ पाठक, संतोष शर्मा, मो. रियाजुद्दीन, सुशील श्रीवास्तव नत्री, देवेंद्र रावत, मनोहर माली और हिमंचल शर्मा के चुनाव लड़ने की संभावना है।
ऐसा है चुनाव का शेड्यूल
मैदान में वकीलों की दावेदारी
अध्यक्ष पद: जगदीश सिंह परमार, प्रियनाथ पाठक, संतोष शर्मा, मो. रियाजुद्दीन, सुशील श्रीवास्तव नत्री, देवेंद्र रावत, मनोहर माली और हिमंचल शर्मा के चुनाव लड़ने की संभावना।
उपाध्यक्ष पद: एबी खान, पंकज रघुवंशी, राकेश लिदोरिया, सिदार्थ त्रिलोक त्यागी के नाम चर्चा में।
सचिव पद: सौरभ स्थापक, मुकेश नागपुरे, शुभम मीणा बब्लू के चुनाव लड़ने की संभावना।
महिला कोषाध्यक्ष: श्रीमती अनीता पाराशर।
पुस्तकालय अध्यक्ष: मोहम्मद अब्दुल खालिक।
कार्यकारिणी सदस्य: शोभा दुबे, मो. शाकिर खान, राहुल श्रीवास्तव, राहुल गुप्ता, रोहित पचौरी और रामप्रकाश यादव के नाम संभावित।
FAQ
- भोपाल बार एसोसिएशन का चुनाव कब होगा?
चुनाव 16 जुलाई 2026 को आयोजित होगा और परिणाम 19 जुलाई घोषित होंगे। - नामांकन और मतदाता सूची की तारीख क्या हैं?
नामांकन 29 और 30 जून को होंगे। प्रारंभिक मतदाता सूची 15 जून और अंतिम 23 जून को प्रकाशित होगी। - अध्यक्ष पद के प्रमुख उम्मीदवार कौन हैं?
अध्यक्ष पद के लिए आठ प्रमुख उम्मीदवार हैं, जिनमें जगदीश सिंह परमार और प्रियनाथ पाठक शामिल हैं।
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह बोले- शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लें पीएम, NTA प्रमुख जोशी को बर्खास्त करें
मध्यप्रदेश के उज्जैन में साध्वी हर्षानंद का आरोप- कुछ संत प्रवचन रोकने की कर रहे कोशिश
भोजशाला पर बोले दिग्विजय सिंह- ये ASI संरक्षित स्थल, सुप्रीम कोर्ट को तय करना है कि क्या पूजा होगी
इंदौर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में दिखा कड़ा मुकाबला, मनीष यादव बने अध्यक्ष, गड़कर सचिव