भोपाल में पीएम मोदी के दौरे से पहले कानून व्यवस्था पर तमाचा, चलती बाइक पर चाकू मारकर लूट

Rohit Sahu | May 29, 2025, 10:22 IST
bhopal robbery
राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं। दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने कलेक्शन एजेंट को चाकू मारकर घायल कर दिया। इसके बाद कैश और आईफोन लूटकर फरार हो गए।

राजधानी भोपाल के गौतम नगर इलाके में बुधवार दोपहर सनसनी फैल गई। दोपहर करीब दो बजे दिनदहाड़े कलेक्शन एजेंट पर चाकू से हमला हुआ। बाइक सवार दो बदमाशों ने चलती गाड़ी में पीछे से वारदात को अंजाम दिया। कलेक्शन एजेंट की पीठ में चाकू मारकर कैश से भरा बैग लूट लिया गया। बदमाशों ने उसके पास से महंगा iPhone भी छीन लिया और फरार हो गए। ये सब ऐसे टाइम में हुआ जब जब राजधानी में 2 दिन बाद पीएम का दौरा है।



नमक कंपनी के कलेक्शन करता था युवक

iPhone और कैश से भरा बैग छीना

यह भी पढ़े....इंदौर मेट्रो में 1 हफ्ते फ्री सफर, कहां से मिलेगी टिकट, कितनी दूरी, कैसा होगा कोच जानें सबकुछ



पीछा करने पर भी चकमा देकर भागे आरोपी

वारदात के समय आदित्य का साथी अनिल भी साथ में मौजूद था। वह अलग बाइक से चल रहा था। अचानक से हमला हुआ तो दोनों को कुछ समझ नहीं आया। घटना के बाद अनिल ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन वे भाग निकले।


CCTV फुटेज में आरोपियों की पहचान हो चुकी है।



यह भी पढ़ें...मप्र के 1.5 लाख शिक्षकों को मिलेगा चौथे समयमान वेतनमान का फायदा, भेजा प्रस्ताव



पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी

भोपाल में 2 दिन बाद ही पीएम मोदी का दौरा है, जिसे देखते हुए शहर हाई अलर्ट पर है। राजधानी के हर चौराहे पर चेकिंग चल रही है और गश्त बढ़ा दी गई है। इसके बावजूद थाने से महज 500 मीटर दूर हुई दिनदहाड़े लूट की इस वारदात ने सवाल खड़े कर दिए हैं। गौतम नगर थाने के इतने पास अपराधियों की बेखौफ हरकत शहर की कानून व्यवस्था पर तमाचा है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है, पर वारदात का तरीका चौंकाने वाला है।



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें



📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



thesootr links



Bhopal | PM Modi visit | MP News



Tags:
  • MP News
  • भोपाल
  • Bhopal
  • iPhone
  • PM Modi visit
  • पीएम मोदी का दौरा
  • शहर की कानून व्यवस्था