एमपी कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई से प्रदेश प्रभारी नाराज, विधायक आरिफ मसूद को लगाई फटकार!
बीते दिनों कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के दौरान भोपाल में कांग्रेस विधायक और पार्टी नेता साजिद अली के समर्थकों के बीच हाथापाई का मामला सामने आया था। इस विवाद के बाद कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने दोनों नेताओं को बुलाकर उन्हें कड़ी चेतावनी दी। चौधरी ने दोनों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और घटना के कारणों पर चर्चा की।
ये खबर भी पढ़िए...भोपाल में आपस में भिड़े कांग्रेस कार्यकर्ता , जमकर चले लात और घूंसे, ये है वजह
जानें क्या था विवाद का कारण?
हरीश चौधरी की मामले पर सख्त प्रतिक्रिया
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने दोनों नेताओं से व्यक्तिगत चर्चा की। चर्चा के बाद साफ किया कि पार्टी में अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, कांग्रेस में अनुशासन सबसे महत्वपूर्ण है, और किसी भी नेता के खिलाफ ऐसी शिकायतें स्वीकार्य नहीं हैं। चौधरी ने कहा कि पार्टी को लेकर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या गुटबाजी को गंभीरता से लिया जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विधायक आरिफ व नेता साजिद का बयान
विधायक आरिफ मसूद ने बताया कि उन्होंने अपनी पूरी बात हरीश चौधरी को अवगत कराई। उन्होंने कहा कि पार्टी के अंदर हर नेता को अपने कार्यों और वक्तव्य का जवाबदेह होना चाहिए। वहीं, साजिद अली ने कहा कि बार-बार उन्हें भाजपा का करीबी बताया जाता है, जो उनके लिए गलत है। उनका कहना था कि वे कांग्रेस पार्टी के प्रति पूरी तरह से समर्पित हैं और पार्टी के लिए काम करते रहेंगे।
जानें क्या पार्टी पर इसका असर पड़ेगा?
यह घटना कांग्रेस के लिए एक बड़ा संकेत हो सकती है। खासकर मध्य प्रदेश में जहां कांग्रेस और भाजपा के बीच सत्ता संघर्ष चल रहा है। इस विवाद ने पार्टी के अंदर की असहमति और आपसी गुटबाजी को उजागर किया है। हालांकि, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी की सख्ती से पार्टी में अनुशासन की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं इस विवाद का असर आगामी चुनावों पर भी पड़ सकता है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
Congress Workers | कांग्रेस बैठक | एमपी कांग्रेस बैठक | Congress meeting | Arif Masood | arif masood news | MP News