भोपाल में आपस में भिड़े कांग्रेस कार्यकर्ता , जमकर चले लात और घूंसे, ये है वजह
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान की बैठक विवाद का केंद्र बन गई। यहां दो वरिष्ठ नेताओं के समर्थकों में तीखी बहस के बाद मारपीट शुरू हो गई। मंगलवार को 9 मसाला रेस्टोरेंट में कांग्रेस की बैठक रखी गई। इस बैठक में विधायक आरिफ मसूद और कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद के दावेदार सैयद साजिद अली अपने-अपने समर्थकों के साथ मौजूद थे।
जानें क्या था विवाद का कारण
नेताओं की मौजूदगी में हुआ हंगामा
विवाद के दौरान बैठक में कांग्रेस की भोपाल पर्यवेक्षक यशोमती ठाकुर, विधायक महेश परमार, दिलीप सिंह गुर्जर, शहर अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना जैसे वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। बावजूद इसके कार्यकर्ताओं ने हिंसा का रास्ता अपनाया।
पुलिस तक पहुंचा मामला
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को काबू में किया। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से संबंधित थाने में शिकायती आवेदन दिए गए हैं। हालांकि किसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि नहीं हुई है।
साजिद अली ने क्या कहा
विधायक मसूद ने नहीं दी सफाई
विवाद में प्रमुख भूमिका निभाने वाले विधायक आरिफ मसूद की ओर से कोई औपचारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इससे मामले को लेकर कई सवाल उठ खड़े हुए हैं।
कांग्रेस संगठन के लिए चुनौती
यह घटना ऐसे समय पर सामने आई है जब कांग्रेस प्रदेश में संगठन सृजन को लेकर गंभीर प्रयास कर रही है। इस प्रकार का सार्वजनिक विवाद संगठन की एकता और अनुशासन पर सवाल खड़े करता है। पार्टी नेतृत्व को स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए सख्त कदम उठाने होंगे।
ये खबर भी पढ़िए...घुसपैठिए कांग्रेस का वोट बैंक... MLA चंद्राकर ने कांग्रेस पर किया तीखा वार
भाजपा का तंज
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने इस पूरे घटनाक्रम पर कटाक्ष करते हुए लिखा, कांग्रेस की बैठक या कुश्ती प्रतियोगिता? संगठन सृजन की जगह अब संघर्ष सृजन हो गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई अब खुले मंच पर सामने आ रही है। इससे जनता में पार्टी की छवि और कमजोर हो रही है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
कांग्रेस कार्यकर्ता | Congress Workers | कांग्रेस बैठक | एमपी कांग्रेस बैठक | Congress meeting | Arif Masood | arif masood news | Bhopal | MP News | Bhopal News | bhopal newsbhopal news hindi