भोपाल-दाहोद एक्सप्रेस के ड्राइवर की बड़ी लापरवाही, स्टेशन पर ट्रेन रोकना भूल गया, यात्री परेशान

Amresh Kushwaha | Aug 20, 2024, 11:12 IST
भोपाल-दाहोद एक्सप्रेस ट्रेन
रतलाम में भोपाल से दाहोद जा रही एक्सप्रेस ट्रेन का ड्राइवर स्टेशन पर ट्रेन रोकना भूल गया। जिससे यात्री परेशान हुए। रेलवे बोर्ड को ट्विट के माध्यम से मिली जानकारी...

रतलाम में एक चौंकाने वाली घटना हुई। यहां भोपाल से दाहोद जा रही एक्सप्रेस ट्रेन का ड्राइवर स्टेशन पर ट्रेन रोकना ही भूल गया। ट्रेन के पूरा प्लेटफॉर्म पार करने के बाद ड्राइवर को याद आया और उसने तत्काल ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी। इस लापरवाही से यात्री परेशान हुए, लेकिन ड्राइवर और गार्ड ने इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को नहीं दी।



ये खबर भी पढ़िए...छतरपुर में सड़क हादसा : बागेश्वर धाम दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं के ऑटो की ट्रक से टक्कर, 7 की मौत, 5 घायल



भोपाल-दाहोद एक्सप्रेस ट्रेन

भोपाल से दाहोद जा रही एक्सप्रेस ट्रेन को रतलाम के भाटीसुडा स्टेशन पर रूकना था, लेकिन ट्रेन का ड्राइवर कमलकांत महावर ट्रेन रोकना ही भूल गया। ऐसे में ट्रेन बिना रुके प्लेटफॉर्म पार कर गई। यह देखकर यात्रीयों के होस उड़ गए। प्लेटफॉर्म क्रास करने के बाद ड्राइवर को याद आया कि ट्रेन रोकनी है। ऐसे में उसने तत्काल ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। इसके बाद यात्रियों ने दौड़कर ट्रेन पकड़ी।



ये खबर भी पढ़िए...उज्जैन में होगी 500 होमगार्ड की भर्ती, महाकाल की सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे जवान



ट्विट से मिली जानकारी

हादसे की जानकारी तब सामने आई जब एक परेशान यात्री ने ट्विट कर इसकी जानकारी दी। इसके बाद रेलवे बोर्ड के अलर्ट से रेल मंडल के अधिकारी हरकत में आए और मामले की जांच शुरू की।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • भोपाल-दाहोद एक्सप्रेस ट्रेन
  • Bhopal-Dahod Express Train
  • ट्रेन ड्राइवर की लापरवाही
  • Train driver negligence
  • स्टेशन पर नहीं रुकी ट्रेन