ब्रा-पैंटी चुराने वाला अनोखा चोर गिरफ्तार, पहनकर सोने का था शौक
पूरी खबर को 5 पॉइंट में समझें..
- भोपाल के कोलार इलाके से एक अजीबोगरीब चोर गिरफ्तार हुआ है।
- आरोपी महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चुराकर उन्हें खुद पहनता था।
- चोरी के दौरान आरोपी का श्रमिक कार्ड मौके पर गिर गया था।
- पुलिस ने आरोपी दीपेश को उसके घर से सोते हुए पकड़ा।
- डॉक्टरों ने इस व्यवहार को मानसिक समस्या बताया है।
राजधानी भोपाल का कोलार इलाका आजकल एक अजीब घटना की चर्चा में है। यहां की अमरनाथ कॉलोनी में रहने वाले लोग काफी समय से परेशान थे। उनके घरों से अक्सर महिलाओं के कपड़े गायब हो रहे थे। किसी को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर चोर कौन है।
बीती रात चोर फिर से एक घर में दाखिल हुआ। उसने बालकनी में सूख रहे महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चुरी लिया। घर के लोगों को परछाई दिखी तो शोर मच गया। चोर तो भाग निकला अपनी एक बड़ी गलती वहीं छोड़ गया।
किस्मत ने दिया धोखा
चोर जब बालकनी से कूदकर भाग रहा था तब हड़कंप मचा था। जल्दबाजी में भागते समय आरोपी की जेब से उसका श्रमिक कार्ड गिर गया। घर वालों ने जब बाहर जाकर देखा तो उन्हें वह कार्ड मिला। कार्ड पर दीपेश नाम लिखा हुआ था और उसकी फोटो भी थी।
पीड़ित परिवार ने तुरंत कोलार थाने जाकर पुलिस को सूचना दी। उन्होंने पुलिस को वह श्रमिक कार्ड भी सौंप दिया। इसी एक कार्ड ने पुलिस का काम बहुत आसान कर दिया। पुलिस ने तुरंत आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
ये खबर भी पढ़िए...भोपाल में 1.16 लाख वोटर्स नो मैपिंग कैटेगरी में, 5 जनवरी से होगी जांच
सोते हुए पकड़ा गया चोर
कोलार पुलिस ने बुधवार शाम को आरोपी के घर पर अचानक पहुंची। जब पुलिस अंदर पहुंची तो नजारा देखकर सब हैरान रह गए। आरोपी दीपेश अपने घर में बड़े आराम से सो रहा था। पुलिस ने जब उसे जगाया तो उसकी करतूत सामने आ गई। उसने कपड़ों के नीचे वही अंडरगारमेंट्स पहन रखे थे जो चोरी हुए थे।
पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। इस गिरफ्तारी की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। लोग इस अजीब आदत को सुनकर दंग रह गए।
ये खबर भी पढ़िए...खतरनाक पालतू कुत्तों को मीट खिलाकर भोपाल में 18 लाख की लूट
महिलाएं भी बाहर आईं में
जब पुलिस आरोपी को पकड़कर ले जा रही थी तब हंगामा बढ़ गया। कॉलोनी की कई महिलाएं अपने घरों से बाहर निकल आईं। उन्होंने आरोपी के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया और वीडियो भी बनाए। उसके साधारण कपड़ों के नीचे महिलाओं के अंडरगारमेंट्स साफ नजर आ रहे थे।
पुलिस पूछताछ में पता चला कि यह उसकी पुरानी आदत थी। वह पहले भी कई घरों की छतों से कपड़े चुरा चुका था। पुलिस अब उसके पुराने रिकॉर्ड भी खंगाल रही है।
मानसिक समस्या या केवल एक अपराध
इस मामले को लेकर शहर के डॉक्टरों ने अपनी राय दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह केवल एक साधारण चोरी नहीं है। यह एक गहरी मानसिक और व्यावहारिक समस्या का संकेत हो सकता है। ऐसे मामलों में यह जांचना बहुत जरूरी होता है कि आरोपी की मानसिक स्थिति कैसी है।
इसके लिए उसका मेंटल चेकअप या दिमाग की हालत की जांच करानी चाहिए ताकि पता चल सके कि अपराध के समय उसका दिमाग सही से काम कर रहा था या नहीं।समाज को भी ऐसे मामलों को अलग नजरिए से देखना चाहिए। इसे सिर्फ शर्मिंदगी का विषय मानकर दबाना सही नहीं होता है।
पुलिस की कार्रवाई
कोलार थाना प्रभारी संजय सोनी ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज है। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि सच पता चले। वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। मध्य प्रदेश पुलिस