MP News : फेरे के बाद मंडप में महिला आरक्षक की दस्तक, दूल्हे को ले गई उठाकर, जानें क्या है पूरा मामला
MP News: मध्य प्रदेश के राजगढ़ में सामूहिक विवाह सम्मेलन के दौरान एक विवादित घटना ने सबको चौंका दिया। एक महिला आरक्षक ने शादी से पहले ही दूल्हे को उठा लिया। आरक्षक का आरोप था कि दूल्हा अजय पहले से ही उससे शादी कर चुका था और अब दूसरी शादी कर रहा था। परसूखेड़ी गांव के सामूहिक विवाह सम्मेलन में हुई इस घटना ने विवाद का रूप ले लिया।
लव ट्रायंगल का है मामला
दुल्हन वापस गई गांव
इस घटना के बाद, दुल्हन को विदाई के पहले ही अपने गांव लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा, जबकि दूल्हा महिला आरक्षक के साथ भोपाल लौट गया। परसूखेड़ी के सरपंच गजराज सिंह ने इसे दूल्हे की गलती बताया, जिन्होंने पहले से सगाई की थी, लेकिन फिर दूसरी शादी करने पहुंचे थे। ये भी पढ़ें: शादी सम्मेलन में पंडित बने मुस्लिम शिक्षक, पढ़े वैदिक मंत्र! बिना फेरे लौटे दूल्हा-दुल्हन
व्हाट्सएप स्टेटस से पता चला
अजय की शादी में शामिल होने उसके कुछ दोस्त भोपाल से परसूखेड़ी गांव पहुंचे थे। उन्होंने अजय की शादी के कुछ फोटोज व्हाट्सएप पर डाल दिये। जब महिला आरक्षक ने इन फोटोज को देखा तब वह अजय की तलाश के लिए पहुंची। thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक