सेना के कर्नल पर महिला कांस्टेबल से रेप का आरोप, खुद को कुंवारा बताकर 13 साल तक...

Raj Singh | Mar 28, 2025, 09:57 IST
bhopal rape news
भोपाल पुलिस मुख्यालय के अंतर्गत इन्वेस्टिगेशन विंग में पदस्थ एक महिला कांस्टेबल से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सेना में पदस्थ एक लेफ्टिनेंट कर्नल पर इस दुष्कर्म का आरोप लगा है।

मध्य प्रदेश के पुलिस मुख्यालय के अधीन आने वाले इन्वेस्टिगेशन विंग में पदस्थ महिला आरक्षक से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस दुष्कर्म का आरोप सेना में पदस्थ लेफ्टिनेंट कर्नल पर लगा है। आरोपी साल 2012-2013 में महिला आरक्षक के संपर्क में आया था। इसके बाद वह उससे नजदीकी बढ़ा और नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला आरक्षक जब नशे से बाहर आई तो उसे लगा कि उसकी इज्जत लूट ली गई है तो उसने विरोध करना शुरू कर दिया। आरोप है कि इस पर सेना के अधिकारी ने पीड़िता को बहला-फुसलाकर जल्द ही शादी करने का झांसा दिया और यौन शोषण करता रहा। अब महिला ने इस मामले में भोपाल में शिकायत दर्ज कराई है।



शादी का वादा कर....

ये भी खबर पढ़ें... महिला रेप नहीं कर सकती, लेकिन उकसा सकती है: एमपी हाईकोर्ट



भोपाल आकर शारीरिक शोषण करता और चला जाता

आरोपी जब भी भोपाल आता तो पीड़िता से यह कहकर शारीरिक शोषण करता कि वह जल्द ही उससे शादी करेगा और फिर चला जाएगा। इतना ही नहीं आरोपी ने खुद ही कई बार शादी की तारीख तय कर पीड़िता को बताया और उससे पहले वह तैयारी करने के बहाने भोपाल आता और उसका शारीरिक शोषण करके चला जाता। इसके बाद वह कहता कि सैन्य अभियान और मौजूदा हालात के चलते उसे लंबी छुट्टी नहीं मिल पाई है, इसलिए वे कुछ महीने बाद शादी कर लेंगे। उसने ऐसा एक बार नहीं बल्कि कई बार किया।



ये भी खबर पढ़ें... स्तन पकड़ना और पायजामे का नाड़ा तोड़ना रेप की कोशिश नहीं, HC का अजीबोगरीब फैसला



कई धाराओं में मामला दर्ज

पीड़िता ने पुलिस को ये भी बताया कि आरोपी कुछ साल पहले तक शादी की बात करता रहा, बाद में वह उसे डरा धमकाकर उसका शारीरिक शोषण करने लगा। इस बीच जब पीड़िता ने उसके बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि उसकी कई साल पहले ही शादी हो चुकी है। इसके बाद जब पीड़िता ने उस पर दबाव बनाने की कोशिश की तो उसने कहा कि उसकी पत्नी का चरित्र ठीक नहीं है और मैं उससे तलाक लेने की कोशिश कर रहा हूं। तलाक मिलने के बाद मैं जल्द ही तुमसे शादी कर लूंगा। इस बीच जब पीड़िता ने शारीरिक संबंध बनाने से इनकार किया तो आरोपी उसे डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म करता। पुलिस ने धमकी देकर दुष्कर्म करने समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।ॉ



thesootr links

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें



Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Bhopal News
  • MP
  • भोपाल पुलिस
  • दुष्कर्म
  • रेप
  • लेफ्टिनेंट कर्नल
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • महिला कांस्टेबल
  • भोपाल पुलिस मुख्यालय