भोपाल रेल मंडल की इस पहल से दिव्यांग यात्रियों को मिलेगा फायदा, जानें
भोपाल रेल मंडल दिव्यांग यात्रियों के लिए यात्रा को आसान बनाने के लिए लगातार काम कर रहा है। मंडल रेल प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया के नेतृत्व में रियायती कार्ड दिए जा रहे हैं। आपको बता दें कि इस वित्तीय वर्ष में अप्रैल से 25 नवंबर 2024 के बीच कुल 518 रेलवे दिव्यांग रियायती कार्ड जारी किए गए हैं। इन रियायती कार्डों के जरिए दिव्यांग यात्रियों को किराए में छूट मिलेगी।
यहां करें अप्लाई
https://divyangjanid.indianrail.gov.in
भोपाल रेल मंडल में चौथी लाइन का सर्वे, तेज रफ्तार और समय की बचत
यह सुविधा ई-टिकट पर भी उपलब्ध
जानकारी के लिए बता दें कि रेलवे के सॉफ्टवेयर में जारी किए गए कंसेशन कार्ड की जानकारी अपडेट कर दी जाती है, जिससे टिकट बुक करते समय सिर्फ कंसेशन कार्ड की फोटोकॉपी दिखाकर किराए में छूट का लाभ मिल जाता है। गौरतलब है कि यह सुविधा ई-टिकट पर भी उपलब्ध है। भोपाल मंडल में रेलवे दिव्यांग कंसेशन कार्ड बनवाने के लिए हेल्पलाइन नंबर से अधिक जानकारी ले सकते हैं।
भोपाल रेल मंडल के 9 स्टेशनों पर टिकट चेकिंग अभियान, वसूला गया जुर्माना
रियायती कार्ड को लेकर मंडल ने क्या कहा?
इस मामले को लेकर भोपाल रेल मंडल ने यात्रियों को भरोसा दिलाया है कि रेलवे उनकी यात्रा को सुगम और सुविधाजनक बनाने के लिए काम करता रहेगा। साथ ही रेलवे ने यह भी कहा है कि दिव्यांग यात्रियों के हित में भविष्य में भी इस तरह के प्रयास जारी रहेंगे।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक