भोपाल रेप केस में बड़ी कार्रवाई! SIT जांच अधिकारी लाइन अटैच, DCP ने जारी किया आदेश

Rohit Sahu | Jun 07, 2025, 15:10 IST
SIT bhopal rape case
टीआईटी कॉलेज छात्राओं से रेप और ब्लैकमेलिंग केस की SIT जांच में गंभीर लापरवाही सामने आने पर अशोका गार्डन थाना प्रभारी हेमंत श्रीवास्तव को हटाकर लाइन अटैच कर दिया गया है।

भोपाल में टीआईटी कॉलेज की छात्राओं से रेप और ब्लैकमेलिंग के सनसनीखेज मामला सामने आया था। मामले की जांच कर रहे थाना प्रभारी को हटा दिया गया है। अशोका गार्डन थाना प्रभारी हेमंत श्रीवास्तव को DCP जोन 1 ने लाइन अटैच किया है। यह कार्रवाई जांच में लापरवाही के चलते की गई है।



क्या था मामला

युवतियों को ऐसे बनाया था शिकार

युवतियों को नशीला पदार्थ देकर उनके साथ रेप किया गया। बाद में उनके अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया गया। यह जानकारी राष्ट्रीय महिला आयोग की फैक्ट फाइंडिंग रिपोर्ट में सामने आई है, जिसे मुख्यमंत्री मोहन यादव को भी सौंपा गया।



यह भी पढ़ें...भोपाल लव जिहाद केस : गरीब और अनाथ छात्राओं को ही जाल में फंसाता था गिरोह



जांच पर महिला आयोग ने भी उठाए सवाल

रिपोर्ट में साफ कहा गया कि इस पूरे मामले में एक बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है। आरोपी सोच-समझकर धर्म के आधार पर दोस्ती कर रहे थे। इसका उद्देश्य युवतियों को फंसाकर दुष्कर्म और मानसिक शोषण करना था।



महिला आयोग की टीम ने जांच की दिशा और प्राथमिकता पर सवाल खड़े किए थे। रिपोर्ट में बताया गया कि पुलिस जांच में देरी और लचर रवैये के चलते आरोपियों को समय मिला और वीडियो जैसे सबूतों को मिटाने की आशंका जताई गई।



महिला आयोग ने यह भी सिफारिश की थी कि पूरे नेटवर्क की तह तक जाकर खुलासा किया जाए। इसी आधार पर SIT जांच कर रही थी लेकिन आरोप है कि टीआई हेमंत श्रीवास्तव इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे थे।



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें



📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



thesootr links



भोपाल रेप केस | Bhopal Love Jihad Case | मध्यप्रदेश में लव जिहाद | Bhopal Case | tit college bhopal



Tags:
  • मध्यप्रदेश में लव जिहाद
  • SIT
  • भोपाल रेप केस
  • tit college bhopal
  • Bhopal Love Jihad Case
  • Bhopal Case