साई अकादमी के कर्मचारी हुए भ्रष्टाचार का शिकार, नौकरी जाने पर दो ने पिया फिनाइल
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के साई स्पोर्ट्स अकादमी में ठेका प्रथा और भ्रष्टाचार का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां 18 साल से सेवा दे रहे कर्मचारियों को बिना किसी स्पष्ट कारण के अचानक नौकरी से निकाल दिया गया। जब कर्मचारियों ने इसका विरोध किया, तो उनसे 25-25 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की गई और पैसे न देने पर बेरहमी से उनकी नौकरी छीन ली गई।
इस मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न से तंग आकर एक महिला कर्मचारी और उसके साथी ने वॉशरूम में जाकर फिनायल पी लिया। दोनों को गंभीर हालत में जेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां महिला की हालत नाजुक बनी हुई है
ये भी खबर पढ़ें... एमपी में बजट सत्र से पहले कर्मचारी संगठनों ने की पुरानी पेंशन बहाली की मांग
22 कर्मचारियों से 5 लाख रुपए की मांग
पुलिस ने साधी चुप्पी
इस मामले में पुलिस ने चुप्पी साध रखी है, और जब उनसे पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस घटना की कोई जानकारी नहीं है। अब सवाल उठता है कि क्यों इस मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है और अधिकारियों द्वारा मामले की सही तरीके से जांच क्यों नहीं की जा रही। वहीं कर्मचारियों और उनके परिवारों ने अब मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी सजा की मांग की है।
ये भी खबर पढ़ें... सरकारी कर्मचारी ने खुद बढ़ा लिया अपना वेतन, करोड़ों की गड़बड़ी के बाद निलंबित
प्वाइंट में समझें क्या है मामला ?
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक