भोपाल स्टेशन पर प्रदेश का पहला पॉड होटल तैयार, यात्रियों को मिलेगी ये सुविधा, जानिए किराया
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के आरामदायक ठहराव के लिए राज्य का पहला पॉड होटल तैयार हो चुका है। यह पॉड होटल बहुत ही सुविधाजनक और आधुनिक से लैस है, जिसे खासतौर पर उन यात्रियों के लिए डिजाइन किया गया है जो स्टेशन पर लंबा समय बिताते हैं या जिनके पास अधिक बजट नहीं होता। इस पॉड होटल में सिंगल और फैमिली पॉड्स दोनों की व्यवस्था है, जो यात्रियों को आराम से ठहरने की सुविधा देगा।
प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर पॉड होटल
ये भी खबर पढ़ें... भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नं.6 की ओर यातायात व्यवस्था में बदलाव
पॉड होटल की विशेषताएं
- सिंगल पॉड: 58 पॉड्स, जहां एक व्यक्ति आराम से ठहर सकता है।
- फैमिली पॉड: 20 पॉड्स, जिसमें दो वयस्क और दो बच्चे आराम से ठहर सकते हैं।
- सुविधाएं: हर पॉड में बेड, तकिया, कंबल, लॉकर, टीवी, वाई-फाई, और यूएसबी पोर्ट जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
- अन्य सुविधाएं: लाउंज, वॉशरूम और कैफेटेरिया भी उपलब्ध रहेगा।
- बुकिंग: बुकिंग IRCTC की वेबसाइट और ऑफलाइन दोनों तरीकों से की जा सकती है। पीएनआर नंबर की आवश्यकता होगी।
क्या हो सकता है किराया ?
- सिंगल पॉड:
- 1 घंटे: 200 रुपए
- 3 घंटे: 299 रुपए
- 9 घंटे: 600 रुपए
- 12 घंटे: 700 रुपए
- 24 घंटे: 1000 रुपए
- फैमिली पॉड:
- 6 घंटे: 1000 रुपए
- 9 घंटे: 1200 रुपए
- 12 घंटे: 1300 रुपए
- 24 घंटे: 2100 रुपए
भोपाल रेलवे स्टेशन की स्थिति
- हर दिन 40-45 हजार यात्री स्टेशन पर आते हैं।
- रोजाना 230 से अधिक ट्रेनें गुजरती हैं।
- प्लेटफॉर्म नंबर 6 से 20 हजार से अधिक यात्री प्रवेश करते हैं।
लगभग 6 साल बाद हुआ तैयार
बता दें कि भोपाल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए इस पॉड होटल की योजना बनाई गई थी। नई बिल्डिंग का निर्माण 20 अक्टूबर 2019 को शुरू हुआ था, और अब लगभग 6 साल बाद यह सुविधा यात्रियों के लिए उपलब्ध हो रही है। इससे पहले, 2021 में मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर पहला पॉड होटल खोला गया था। अब भोपाल स्टेशन पर यह सुविधा यात्रियों को आरामदायक और किफायती ठहराव का अवसर देगा।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें