फर्जी डिग्री से सरकारी डॉक्टर बने बीजेपी नेता शुभम अवस्थी पर FIR, CM-PM के साथ हैं तस्वीरें

Rohit Sahu | Apr 07, 2025, 09:46 IST
Mp news subham awasthi
बीजेपी नेता शुभम अवस्थी पर फर्जी डिग्री से डॉक्टर बनकर सरकारी नौकरी करने का आरोप लगा है। कोर्ट के आदेश पर जबलपुर में उनके खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है।

मध्य प्रदेश के जबलपुर में फर्जी डॉक्टरी डिग्री के सहारे सरकारी डॉक्टर बनकर सेवा देने के आरोप में बीजेपी नेता शुभम अवस्थी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह एफआईआर सिविल लाइंस थाना पुलिस द्वारा कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज की गई है। आरोप है कि कोरोना काल के दौरान अवस्थी ने खुद को आयुष चिकित्सक (AYUSH Doctor) बताते हुए फर्जी बीएएमएस डिग्री (Fake BAMS Degree) के आधार पर जिला अस्पताल में संविदा नियुक्ति पा ली और मरीजों का उपचार किया। यही नहीं, उन्होंने इस दौरान सरकारी वेतन भी प्राप्त किया।



ऐसे हुआ खुलासा

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के नाम से पेश की फर्जी डिग्री

कोरोना संक्रमण की पहली लहर (2020–2021) के दौरान प्रदेश भर में संविदा चिकित्सकों की नियुक्तियां की गई थीं। इसी दौरान शुभम अवस्थी ने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय से फर्जी बीएएमएस डिग्री प्रस्तुत करते हुए शासकीय स्वशासी आयुर्वेद कॉलेज का छात्र होने का दावा किया और विक्टोरिया जिला अस्पताल में सेवाएं देने लगे। शिकायत के बाद जब जांच शुरू हुई, तो उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की नौकरी से इस्तीफा दे दिया।



सीएम-पीएम के साथ फोटो

चौंकाने वाली बात यह है कि शुभम अवस्थी की तस्वीरें मुख्यमंत्री मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रधानमंत्री मोदी के साथ भी सामने आई हैं। इससे उनके राजनीतिक प्रभाव की भी चर्चा हो रही है। बताया जाता है कि शुभम अवस्थी भाजपा के चिकित्सा प्रकोष्ठ (Medical Cell) से भी जुड़ा रहा है।



शुभम अवस्थी फरार, पुलिस तलाश में जुटी

इस प्रकरण ने न केवल स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि संवेदनशील पदों पर नियुक्तियों में दस्तावेजों की जांच और सत्यापन को लेकर प्रशासन की गंभीर लापरवाही को भी उजागर किया है। जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय के प्रस्ताव पर हुई इस नियुक्ति की जांच की आंच अब स्वास्थ्य अधिकारियों तक भी पहुंच सकती है। फिलहाल शुभम अवस्थी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है। वहीं कोर्ट के आदेश से हुई इस एफआईआर के बाद अब पूरे मामले ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है।



यह भी पढ़ें. इंदौर के MY में कायाकल्प 2 में 13 करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप, EOW का आधा दर्जन डॉक्टरों को नोटिस



यह भी पढ़ें...MP में फर्जी डॉक्टर ने कर डाली 15 हार्ट सर्जरी, 7 की गई जान, लंदन का बताकर ली थी नौकरी



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • जबलपुर
  • MBBS
  • fir on BJP Leader
  • फर्जी डॉक्टर
  • pm modi
  • cm mohan yadav
  • जबलपुर फर्जी डॉक्टर
  • Shubham Awasthi