अपनों से BJP खफा, बीते कुछ महीनों में इन नेताओं को किया पार्टी से बाहर, अब इन्हें मिला नोटिस

Rohit Sahu | Apr 27, 2025, 08:41 IST
bjp mp
मध्यप्रदेश भाजपा ने पार्टी अनुशासन तोड़ने पर सतना के पूर्व अध्यक्ष को निष्कासित किया, सागर महापौर को नोटिस थमाया। वहीं 2 विधायकों को भोपाल बुलाया।

MP News :मध्यप्रदेश भाजपा ने पार्टी और सरकार की छवि खराब करने वाले अपने नेताओं के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। पार्टी ने 2 विधायकों, मेयर और पूर्व जिला अध्यक्ष से नाराज चल रही है। सतना के पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा को BJP ने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। साथ ही सागर की महापौर संगीता सुशील तिवारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। भाजपा संगठन ने इस बार स्पष्ट कर दिया है कि अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



विधायक-महापौर को पार्टी हेडऑफिस किया तलब

बुलावे के बाद भी गैरहाजिर रहे नेता

भाजपा के निर्देश के बावजूद विधायक प्रीतम लोधी, सागर की महापौर संगीता तिवारी और देवास की महापौर गीता अग्रवाल भोपाल नहीं पहुंचीं। ऐसे में पार्टी नेतृत्व ने इस अनुशासनहीनता को गंभीरता से लिया है। विधायक प्रदीप पटेल से सफाई ली गई, लेकिन उनके खिलाफ भी नोटिस जारी किया गया है।



पार्टी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दी कड़ी चेतावनी

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सख्त लहजे में कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी लाइन से हटकर बयानबाजी करने और संगठन की अनदेखी करने वालों को जवाबदेह बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता हो या जनप्रतिनिधि, सबको पार्टी अनुशासन का पालन करना अनिवार्य है।



इन नेताओं से इसलिए नाराज है संगठन

  • प्रदीप पटेल ने थाना प्रभारी द्वारा गिरफ्तारी की धमकी देने के आरोप में नईगढ़ी थाने में घंटों बैठकर विरोध जताया।
  • लता सकवार ने पीआईसी भंग कर नई नियुक्तियों में नियमों की अनदेखी कर पार्टी पार्षदों को नाराज किया।
  • प्रीतम लोधी ने मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को 'लट्ट मंत्री' कहकर और एसपी पर आरोप लगाकर विवाद खड़ा किया।
  • सतीश शर्मा को महिला से छेड़छाड़, अश्लील चैट और धमकी के आरोपों में पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।
  • सागर नगर निगम की महापौर संगीता सुशील तिवारी ने हाल ही में महापौर परिषद (MIC) में बदलाव किए थे, जिसमें कुछ पार्षदों को हटाकर नए पार्षद नियुक्त किए गए।

सतना के पूर्व अध्यक्ष पर गंभीर आरोप

सतना के पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा को पार्टी ने निष्कासित कर दिया है। उन पर महिला से छेड़छाड़, अश्लील चैट वायरल करने और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगे थे। प्रदेश नेतृत्व ने इन आरोपों को गंभीर मानते हुए तुरंत निष्कासन की कार्रवाई की है।



सागर महापौर को पार्टी की अवहेलना भारी पड़ी

सागर महापौर संगीता सुशील तिवारी ने हाल ही में महापौर परिषद (MIC) में बदलाव किया था, जिसमें उन्होंने संगठन से सलाह नहीं ली थी। तिवारी ने अपनी मर्जी से कुछ पार्षदों को हटाकर नए पार्षदों को जिम्मेदारी सौंप दी थी। इसे पार्टी ने अनुशासनहीनता माना है और उन्हें तीन दिन में जवाब देने के लिए नोटिस जारी किया गया है।



यह भी पढ़ें...बीजेपी नेताओं के बिगड़े बोल पर मध्य प्रदेश बीजेपी हाईकमान नाराज




पहले भी इन नेताओं पर हुआ एक्शन

  • प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने जैन समाज पर टिप्पणी के चलते मंडल अध्यक्ष जागृति शुक्ला और शैलेंद्र सिंह राजपूत को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। 15 अप्रैल को इन दोनों नेताओं के बीच बातचीत का ऑडियो सामने आया था इसके बाद 21 अप्रैल को पार्टी ने निष्कासित करने का ऑर्डर जारी किया।
जैन समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला: वायरल ऑडियो पर BJP का एक्शन, जागृति शुक्ला और शैलेंद्र राजप


  • सीधी जिले में बीजेपी उपाध्यक्ष सुरेश सिंह पर बीते हफ्ते एक युवती से छेड़छाड़ का आरोप लगा था। मामला बढ़ने पर सुरेश सिंह को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया था। सीधी विधायक रीति पाठक सहित पार्टी नेताओं से शिकायत की थी। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के निर्देश पर 19 अप्रैल को सुरेश सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था।
bjp leader suresh singh accused of molestating girl expelled from party victim complaint mla riti p


  • इंदौर में एमआईसी पार्षद जीतू यादव को भी 11 जनवरी 2025 को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। यादव पर आरोप था कि उन्होंने अपने समर्थकों से बीजेपी के ही एक पार्षद के निवास पर हमला करवाया था।
Indore Politics: भाजपा ने पार्षद जीतू यादव को 6 साल के लिए निकाला - Indore Politics: BJP expels Ind


  • टीकमगढ़ के भाजपा नेता मोइन खान पर अवैध खनन का आरोप लगा था। प्रशासन ने उन पर 24 करोड़ 50 लाख रुपए का जुर्माना लगाया था। इस कार्रवाई की जानकारी सामने आने के बाद मोइन खान को भी भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया था।


यह भी पढ़ें...एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2025 : सीएम मोहन यादव इंदौर से रचेंगे डिजिटल MP का भविष्य



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • भोपाल
  • Bhopal
  • BJP
  • बीजेपी
  • वीडी शर्मा
  • प्रीतम लोधी
  • संगीता तिवारी
  • विधायक प्रदीप पटेल