बीजेपी नेताओं के बिगड़े बोल पर मध्य प्रदेश बीजेपी हाईकमान नाराज

Sandeep Kumar | Apr 26, 2025, 17:24 IST
Share
BJP-mla-girish-gautam
BJP-mla-girish-gautam

मध्य प्रदेश बीजेपी इन दिनों संगठनात्मक अनुशासन को लेकर सतर्क हो गई है। पार्टी के कई जनप्रतिनिधियों ने एमआईसी और पीआईसी जैसे संवैधानिक निकायों में मनमर्जी से फेरबदल किया, जिससे वरिष्ठ नेताओं की नाराजगी सामने आई है।

MP News: बीजेपी के अंदरूनी अनुशासन को लेकर इन दिनों मध्य प्रदेश में खासी हलचल दिखाई दे रही है। विभिन्न जनप्रतिनिधियों द्वारा मनमर्जी से लिए गए फैसलों और संगठनात्मक निर्देशों की अनदेखी को पार्टी नेतृत्व ने गंभीरता से लिया है। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में हाल ही की शिकायतों और विवादों पर सख्त चर्चा हुई।

गिरीश की शिकायत पर प्रदीप को समझाइश

विधायक गिरीश गौतम द्वारा विधायक प्रदीप पटेल की गतिविधियों पर आपत्ति जताने के बाद संगठन ने उन्हें बुलाकर स्पष्ट निर्देश दिए। प्रदीप पटेल को चेताया गया कि पार्टी की छवि और अनुशासन के विरुद्ध कोई भी आचरण भविष्य में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़िए... चारधाम यात्रा में सबसे पहले किस धाम के करना चाहिए दर्शन, जानिए क्या है कारण

सागर की महापौर को कारण बताओ नोटिस

सागर महापौर संगीता तिवारी ने एमआईसी (मेम्बर इन काउंसिल) के दो सदस्यों को हटाकर मनपसंद टीम बना ली थी। इस पर पूर्व मंत्री शरद जैन और लता वानखेड़े ने संगठन से शिकायत की कि उनके समर्थकों को बाहर कर दिया गया है। संगीता तिवारी न केवल संगठन के बुलावे पर भोपाल नहीं पहुंचीं, बल्कि उनकी अनुपस्थिति को अनुशासनहीनता माना गया। इस पर प्रभारी भगवानदास सबनानी ने प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के निर्देश पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।

ये खबर भी पढ़िए... उज्जैन में सोमयज्ञ: कितने प्रतिशत होगी बारिश? साइंटिस्ट कर रहे अध्ययन

देवास महापौर को भी चेतावनी

देवास से सांसद की शिकायत पर वहां की महापौर पर भी नाराजगी जताई गई। महापौर ने भी दो एमआईसी सदस्यों को बिना संगठन की सहमति के हटा दिया था। हालांकि उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से फोन पर माफी मांग ली और भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने का आश्वासन दिया।

ये खबर भी पढ़िए... हरदा में नकली किन्नर का भंडाफोड़, असली किन्नरों ने कर दिया मुंडन

प्रीतम लोधी को भी किया गया तलब

पिछोर विधायक प्रीतम लोधी द्वारा पार्टी के खिलाफ दिए गए बयानों के चलते उन्हें भी पार्टी ने तलब किया था। वे फिलहाल राजस्थान में हैं, जिस कारण पेश नहीं हो पाए। माना जा रहा है कि वे अगली बैठक में अपना पक्ष रखेंगे।

ये खबर भी पढ़िए... इंदौर में उमंग सिंघार ने नरोत्तम मिश्रा पर ली चुटकी, बोले वे दतिया के किसी घर में एकल भोज करते हैं, एक डेढ़ घंटे के विश्राम के साथ

बीना में भी संगठन के निर्देशों की अनदेखी

बीना नगर पालिका अध्यक्ष लता शकवार ने भी पीआईसी (प्रेसिडेंट इन काउंसिल) को भंग कर नया गठन किया और पुराने दो सदस्यों को हटा दिया। उनके इस निर्णय पर भी संगठन ने कड़ी आपत्ति जताई, जिसके बाद लता शकवार ने अपनी गलती स्वीकार कर भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति न करने की बात कही है।

संगठन का स्पष्ट संदेश

सभी घटनाक्रमों से यह स्पष्ट है कि बीजेपी अब अपने जनप्रतिनिधियों को अनुशासन में रखने के लिए सख्त रुख अपनाने जा रही है। संगठन ने संदेश दिया है कि पार्टी लाइन से हटकर कोई भी निर्णय या बयानबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में ऐसी दोबारा गलती पर कार्रवाई तय है।

बीजेपी संगठन के सख्त निर्देश

  • बिना पार्टी नेतृत्व की अनुमति के बड़े फैसले नहीं लिए जाएंगे।
  • अनुशासनहीनता पर तुरंत कार्रवाई होगी।
  • संगठन के बुलावे पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा।

Tags:
  • MP News
  • सीएम मोहन यादव
  • भोपाल
  • बीजेपी
  • वीडी शर्मा
  • गिरीश गौतम
  • विधायक प्रदीप पटेल
  • हितानंद शर्मा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग