भाजपा के सदस्यता अभियान ने 1 करोड़ का आंकड़ा किया पार, पहले चरण के आखिरी दिन 15 लाख सदस्य जुड़े
भारतीय जनता पार्टी ने इस साल डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। भाजपा के पहले चरण में सदस्यता का आंकड़ा एक करोड़ को पार कर गया है। बीजेपी के सदस्यता अभियान का पहला चरण बुधवार को पूरा हो गया। बुधवार को महासदस्यता अभियान के दिन भाजपा ने 15 लाख सदस्य बनाए। इस दिन सदस्यता के लिए भाजपा के दिग्गजों ने पूरी ताकत झोंक दी। मुख्यमंत्री, प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष ने गली-गली जाकर सदस्य बनाए।
वीडी शर्मा ने क्या कहा?
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि सदस्यता अभियान के तहत मध्य प्रदेश में अब तक एक करोड़ से ज्यादा ( 1,00,14,429 ) लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। दिन-रात अथक परिश्रम करने वाले सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं अभिनंदन।
सीएम मोहन यादव ने की पीएम मोदी की तारीफ
बता दें कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर बुधवार को मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अधिकतम सदस्यता दिवस मनाया। साथ ही पूरे प्रदेश में बड़े पैमाने पर नए सदस्य जोड़े। इस खास मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों के जीवन में खुशहाली ला रहे हैं। भाजपा जो कहती है, वह करती है। विकसित भारत के निर्माण के लिए आप सभी भाजपा के सदस्य बनें। उन्होंने आगे कहा कि आज मध्य प्रदेश में नए सदस्य जोड़ने का रिकॉर्ड बनाकर पंडित दीनदयाल जी को सच्ची श्रद्धांजलि दी जा रही है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक