पानी-पेशाब बंद करवा दूंगा, BJP विधायक प्रीतम लोधी ने अपनी ही सरकार के मंत्री को घेरा

Rohit Sahu | Apr 24, 2025, 11:48 IST
bjp mla preetam lodhi
बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी ने अपनी ही सरकार के मंत्री और प्रशासनिक अधिकारियों पर निशाना साधा है। उन्होंने रानी अवंतिबाई लोधी बलिदान दिवस पर हुई सभा में ये सब बातें कहीं।

MP News: रानी अवंतिबाई लोधी बलिदान दिवस के अवसर पर पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी ने शिवपुरी के माधव चौक पर समर्थकों के साथ जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने प्रशासन और अपनी ही सरकार के मंत्री पर जमकर हमला बोला। बात सिर्फ मंच पर हमला बोलने तक नहीं बल्कि आमसभा के बाद कलेक्टर कार्यालय जाकर ज्ञापन भी सौंपा गया।



ऊर्जा मंत्री पर इशारों में किया तीखा प्रहार

एसपी-कलेक्टर के काम पर उठाए सवाल

प्रीतम लोधी ने शिवपुरी के पुलिस अधीक्षक राजेश सिंहऔर कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरीको भी नहीं बख्शा। कहा कि वे हमारे कार्यकर्ताओं की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं करते और कांग्रेस के इशारों पर काम कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी-मैंने विधानसभा में पहले भी एसपी के खिलाफ बोला था, इस बार सदन नहीं चलने दूंगा।



SP मेरी हत्या करवाना चाहते हैं

प्रीतम सिंह लोधी ने पुलिस अधीक्षक पर आरोप लगाया कि एसपी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भेदभाव करते हैं। उनका आरोप था कि पिछोर का प्रशासन एकतरफा कार्रवाई कर रहा है, जो उन्हें स्वीकार नहीं है। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके मोबाइल की रिकॉर्डिंग कराई जा रही है, क्या एसपी उनकी हत्या करवाना चाहते हैं।



पिछोर को जिला बनाने की भी उठी मांग

विधायक लोधी ने पिछोर को जिला बनाने की पुरानी मांग को फिर से मंच से दोहराया। उन्होंने कहा कि 30 साल तक पिछोर गुलाम था, हमने बड़ी मेहनत से आजादी दिलाई है। अगर पिछोर को जिला नहीं बनाया गया, तो मैं दिल्ली तक पदयात्रा करूंगा। सभा के दौरान उन्होंने लोधी समाज की राजनीतिक स्थिति पर भी बात की। बोले कि जिन क्षेत्रों में लोधी समाज का वर्चस्व है, वहां से समाज के लोगों को ही विधायक बनाना चाहिए।



यह भी पढ़ें.. जैन समाज के समर्थन में कीर्ति स्तंभ की मांग, विधायक ने संभाली छवि सुधार की कमान



पहलगाम घटना पर श्रद्धांजलि के बाद कार्यक्रम

जब विधायक से पूछा गया कि पहलगाम की आतंकी घटना के बावजूद यह कार्यक्रम क्यों किया गया, तो उन्होंने जवाब दिया कि यह कार्यक्रम पहले दो बार स्थगित कर चुका हूं। इस बार सभी तैयारियां पूरी थीं। सबसे पहले मृतकों को श्रद्धांजलि दी, फिर कार्यक्रम किया।



यह भी पढ़ें...पहलगाम आतंकी हमला: देश शोक में डूबा, बीजेपी विधायक जश्न में डूबी, वीडियो वायरल



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • पिछोर विधायक प्रीतम लोधी
  • मध्य प्रदेश
  • प्रद्युम्न सिंह तोमर
  • आतंकी