पहलगाम आतंकी हमला: देश शोक में डूबा, बीजेपी विधायक जश्न में डूबी, वीडियो वायरल

Sandeep Kumar | Apr 23, 2025, 19:22 IST
Share
mp-bjp-mla-lalita-yadav
mp-bjp-mla-lalita-yadav

पहलगाम आतंकी हमले पर जहां पूरा देश शोक मना रहा था। इस दौरान मध्य प्रदेश की एक बीजेपी महिला विधायक अपने जन्मदिन के जश्न में मग्न थीं। वायरल हुए वीडियो में उन्हें केक काटते, हंसते और पार्टी करते हुए देखा गया।

MP News: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ, जिसमें 26 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, तब पूरा देश सदमे में था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपना विदेशी दौरा बीच में छोड़कर भारत लौटने का निर्णय लिया। इसी दिन मध्य प्रदेश की छतरपुर से बीजेपी विधायक ललिता यादव ने अपने जन्मदिन का भव्य जश्न मनाया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

केक काटा, डीजे बजा, लोग झूमते रहे

तीसरी बार विधायक बनीं ललिता यादव ने अपने निवास पर बड़े टेंट लगवाकर डीजे और ढोल-नगाड़ों के साथ पार्टी की। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि देर रात 1 बजे तक विधायक के घर पर नाच-गाना और केक काटने का सिलसिला जारी रहा। कई स्थानीय भाजपा नेता और पुलिस अधिकारी भी इस जश्न में शामिल थे।

ये खबर भी पढ़िए... MP में अप्रैल से ही मिलेगा मंत्रालय कर्मचारियों को सचिवालय भत्ता, लेकिन करना होगा इसका इंतजार

सोशल मीडिया पर आलोचना

जैसे ही यह वीडियो सामने आया, सोशल मीडिया पर लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी। कई यूजर्स ने इसे “संवेदनहीनता की पराकाष्ठा” बताया। लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब पूरा देश मातम मना रहा था, तब एक जनप्रतिनिधि का इस तरह का जश्न क्या शोभा देता है?

ये खबर भी पढ़िए... गूगल-एप्पल-माइक्रोसॉफ्ट पर हाईकोर्ट हुआ सख्त, सरकार को भी देना होगा जवाब

पक्ष और विपक्ष दोनों मौन

अब तक न तो विधायक ललिता यादव ने इस वीडियो पर कोई बयान दिया है, और न ही भाजपा या कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी आई है। यह स्पष्ट है कि आगामी दिनों में इस वीडियो को लेकर प्रदेश में सियासत जरूर गरमा सकती है।

ये खबर भी पढ़िए... 24 अप्रैल से चलेगी रीवा-चर्लपल्ली-रीवा समर स्पेशल ट्रेन, गुजरेगी भोपाल मंडल से

पहलगाम हमले से देश हिला

गौरतलब है कि 22 अप्रैल को कश्मीर के बैसरन घाटी में आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाकर अंधाधुंध गोलियां चलाई थीं। इस कायरतापूर्ण हमले में 26 से अधिक लोग मारे गए, जिनमें दो विदेशी नागरिक और छह महाराष्ट्र के पर्यटक भी शामिल थे। 17 लोग घायल हुए। इस घटना ने पूरे देश को हिला दिया था।

ये खबर भी पढ़िए... मध्य प्रदेश में लागू हुई नई व्यवस्था, लाभ लेने के लिए करना होगा ये काम

Tags:
  • MP News
  • बीजेपी
  • मध्य प्रदेश
  • छतरपुर
  • पहलगाम में आतंकी हमला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती