बिना हेलमेट पकड़ाया तो पुलिस से भिड़ा BJP MLA रमेश खटीक का भाई, कॉन्स्टेबल ने निकाली गर्मी!

Aman Vaishnav | Jan 30, 2026, 10:47 IST
bjp mla ramesh khatik brother police viral video
शिवपुरी की करैरा विधानसभा से बीजेपी विधायक रमेश खटीक के भाई उस वक्त पुलिस से उलझ गए, जब पुलिस रूटीन चेकिंग कर रही थी। पुलिसकर्मी ने हेलमेट नहीं पहनने पर उनकी बाइक रोक ली। इसके बाद पुलिस और विधायक के भाई के बीच कहासुनी हो गई।

Shivpuri News:शिवपुरी में गुरुवार को पुलिस और करेरा विधानसभा सीट के भाजपा विधायक रमेश खटीक के भाई के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली।



यह घटना थाने के बाहर हुई, जब पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इससे मामला और बढ़ गया।



3292d221-cf7


क्या है पूरा मामला

गुरुवार को पुलिसकर्मी नरवर थाना क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान भाजपा विधायक रमेश खटीक के भाई भागचंद खटीक अपनी बाइक से थाने के पास पहुंचे। भागचंद खटीक बिना हेलमेट के बाइक चला रहे थे, तो पुलिस ने उनकी बाइक रोक ली।



भागचंद किसी और की गाड़ी छुड़वाने आए थे और खुद फंस गए। इस दौरान उन्होंने परिचित की गाड़ी छुड़वाने की कोशिश की।



पुलिसकर्मी ने उन्हें समझाया और कहा कि वे अधिकारी से बात करें। फिर भागचंद ने अपने परिचित से कहा कि गाड़ी लेकर चलो। आरोप है कि इसके बाद पुलिसकर्मी परमल कुशवाह ने गुस्से में आकर उनकी बाइक की चाबी निकाल ली।



f526d758-4e9


चाबी निकाली, भड़क उठे खटीक

जब सिपाही ने चाबी निकाली, तो भागचंद खटीक भड़क उठे। सिपाही से सवाल किया कि तू कानून जानता है, गाड़ी की चाबी कैसे निकाली?



भागचंद ने गुस्से में सिपाही से चाबी छीनने का प्रयास किया। इस दौरान, सिपाही ने चाबी को थाना परिसर में फेंक दिया।



कॉन्स्टेबल ने निकाली गर्मी! बोला- वर्दी यहीं उतार दूंगा

सिपाही ने कहा कि गाड़ी को अंदर (थाने में) रख लेता हूं, तो भागचंद गुस्से में आकर बोले कि तू गाड़ी घर लेकर आएगा? यह सुनकर आरक्षक रामवीर बघेल ने जवाब दिया कि गाड़ी घर नहीं ला रहे, चाहे तुम फांसी लगा लो। वर्दी यहीं उतार दूं क्या?



इतना दबाव मत डालो। मैं किसी का नौकर नहीं, जनता का नौकर हूं। हालांकि, बाद में मामला शांत हो गया।



3706270e-4eb


क्या बोले विधायक रमेश खटीक के भाई

बीजेपी विधायक रमेश खटीक के भाईभागचंद खटीक ने कहा कि पहले हमारी साथी टीचर की गाड़ी रोकी गई। जब मैं आया, तो मेरी गाड़ी की भी चाबी निकाल ली। हमने कहा कि चालान भर देंगे। हालांकि, मामला बाद में शांत हो गया। अब ऑनलाइन चालान का मैसेज भी आ गया है।



टीआई का बयान

नरवर थाना के टीआई विनय यादव ने कहा कि चेकिंग के दौरान विधायक के भाई की गाड़ी को रोका गया था। चालानी कार्रवाई की गई है।



46fa4fdb-1b2


ये खबरें भी पढ़िए... इंदौर में नगर निगम के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, उठा-उठाकर पुलिस वैन में बैठाया



Tags:
  • Shivpuri News
  • शिवपुरी
  • पुलिस
  • क्राइम न्यूज
  • विधानसभा सीट
  • चालान
  • बीजेपी विधायक रमेश खटीक