बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष आ रहे इंदौर, निगम चुनाव के लिए पार्षदों को देंगे टिप्स

Sanjay Gupta | Aug 08, 2026, 17:50 IST
बीएल संतोष आ रहे इंदौर
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष इंदौर आ रहे हैं। यहां पर वह रविवार को निगम के पार्षदों को अहम टिप्स देंगे। साथ ही संभागीय जिलाध्यक्षों से भी मुलाकात का कार्यक्रम है।

Indore. बीजेपी में संगठन को मजबूत करने के लिए मैदानी काम करने वाले राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष इंदौर आ रहे हैं। वह शनिवार रात को आएंगे। वहीं रविवार को वह मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके बाद पार्टी कार्यालय में अहम कार्यक्रम करेंगे।



निगम चुनाव के लिए देंगे टिप्स

मध्य प्रदेश में वर्तमान नगर निगमों का कार्यक्रम जुलाई 2027 में खत्म हो रहा है। ऐसे में बीएल संतोष का आना और बीजेपी दफ्तर में पार्षदों को टिप्स देना अहम माना जा रहा है।



जानकारी के अनुसार पार्टी दफ्तर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव के साथ ही बीजेपी के पार्षद और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इन्हें अगले चुनाव के लिए अभी से बचे हुए 11 माह में कैसे आगे बढ़ना है इस पर बीएल संतोष अहम मार्गदर्शन देंगे।



संभाग के जिलाध्यक्षों से बैठक

हाल ही में दतिया उपचुनाव में बीजेपी की हार के बाद पार्टी की किरकिरी हुई है। इसके बाद पार्टी ने सख्ती करने और विधायक आधारित व्यवस्था को सुधारने की दिशा में कदम बढ़ाने की मंशा जाहिर की है।



दतिया में पूरी कार्यकारिणी ही भंग कर दी गई। बीएल संतोष संभाग के सभी बीजेपी जिलाध्यक्षों को भी संबोधित करेंगे। इस दौरान पार्टी को मजबूत करने पर बात की जाएगी।



रेवती रेंज पर लगाएंगे एक लाख पौधे

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय हर साल पेड़ लगाने के अभियान में जुटे हैं। इस साल 21 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इसके तहत रेवती रेंज में एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए 9 अगस्त को वृहद कार्यक्रम होगा। इसमें बीएल संतोष भी शामिल होंगे। जनभागीदारी से यह पौधे लगेंगे। शनिवार को केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने भी यहां पौधा लगाया।



ये भी पढ़ें...

इंदौर के ब्लैकलिस्ट ठेकेदार मामले में हाईकोर्ट मप्र की लार्जर बैंच का अहम आदेश



राहुल गांधी का कांग्रेस को आया संदेश, सरकार के खिलाफ इंदौर में करो बड़ा प्रदर्शन



इंदौर गैस लाइन ब्लास्ट केस में हाईकोर्ट में पेश हुए एसडीएम धनगर, मांगी माफी



बीएल संतोष की दो टूक: व्यवस्था में लचीलापन, संगठन में जीरो टॉलरेंस, एमपी में क्या होगा असर?







Tags:
  • कैलाश विजयवर्गीय
  • इंदौर
  • मध्य प्रदेश
  • बीएल संतोष
  • पुष्यमित्र भार्गव
  • निगम चुनाव
  • अर्जुन राम मेघवाल
  • दतिया उपचुनाव