आपातकाल के 50वें साल पर बीजेपी का इंदौर में कार्यक्रम, मुख्य वक्ता सांसद त्रिवेदी, सीएम भी रहेंगे उपस्थित

Sanjay Gupta | Jun 24, 2025, 20:13 IST
BJP program 50th year Emergency
बीजेपी ने कहा कि 25 जून 1975 को इंदिरा गांधी ने आपातकाल लागू किया। तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने संविधान की हत्या कर विपक्ष को जेल में डाला। लोकतांत्रिक रूप से आपातकाल का विरोध करने वाले बुद्धिजीवियों, छात्रों और पत्रकारों को भी जेल भेजा गया।

MP News: कांग्रेस के कार्यकाल में तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी के समय देश में लगाए गए आपातकाल के 50 साल 25 जून को पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर बीजेपी इंदौर द्वारा बड़ा आयोजन किया जा रहा है।



इसमें मुख्य वक्ता बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व सांसद सुधांशु त्रिवेदी होंगे। सीएम डॉ. मोहन यादव भी इसमें उपस्थित रहेंगे, साथ ही कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री अजय विश्नोई करेंगे।



ae62b3b2-bcb


बीजेपी ने दी काले अध्याय की संज्ञा

बीजेपी ने कहा है कि 25 जून 1975 में तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी की सरकार ने संविधान की हत्या कर देश में आपातकाल लगाया था। इस दौरान विपक्ष के नेताओं को बिना किसी कारण जेल में बंद कर दिया गया।



लोकतांत्रिक रूप से आपातकाल का विरोध करने वाले सभी को जेल में अकारण बंद किया गया। 25 दिन के इस आपातकाल की विभीषिका के काले अध्याय के 50वें वर्ष में बीजेपी इंदौर द्वारा संगोष्ठी आयोजित की जा रही है।



ये खबर भी पढ़िए... 25 जून को भाजपा मनाएगी संविधान हत्या दिवस, आपातकाल के काले अध्याय को करेंगे याद



ये खबर भी पढ़िए... ग्वालियर में तैयार हुआ हॉटलाइन सिस्टम, आपातकालीन स्थिति में तुरंत होगा एक्शन



ये खबर भी पढ़िए... बीजेपी सरकार में इमरजेंसी सेवा पर लगा आपातकाल, धूल खा रहीं 400 बुलेरो



ये खबर भी पढ़िए... MP विधानसभा का मानसून सत्र 28 जुलाई से 8 अगस्त तक, सरकार पेश करेगी सप्लीमेंट्री बजट



त्रिवेदी मीडिया को भी करेंगे संबोधित

यह संगोष्ठी शाम चार बजे ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में होगी। बीजेपी नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बताया कि इसके पहले सांसद त्रिवेदी 11 बजे प्रेस से भी बात करेंगे। इस आयोजन में सीएम डॉ. मोहन यादव के साथ ही पूर्व मंत्री विश्नोई भी रहेंगे।



thesootr links



दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃



🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • कांग्रेस
  • इंदौर
  • बीजेपी
  • इंदिरा गांधी
  • आपातकाल
  • सांसद
  • सुधांशु त्रिवेदी