राहुल गांधी के छात्रों की गूंज को बीजेपी ने बताया झूठ, स्क्रिप्टेड था कार्यक्रम
बीजेपी ने राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम छात्रों की गूंज पर सवाल उठाए हैं। दावा है कि जिन चेहरों को मंच पर लाया गया उनमें से तीन कांग्रेस और एनएसयूआई से जुड़े हैं।
मंच पर आम छात्र नहीं, कांग्रेस के पदाधिकारी थे। बीजेपी ने इसे स्क्रिप्टेड राजनीतिक फर्जीवाड़ा बताया है। उन्होंने जीतू पटवारी, उमंग सिंघार से माफी की मांग की है।
हेमंत खंडेलवाल ने साधा निशाना
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने इंदौर में हुए ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने छात्रों के बीच अपने कार्यकर्ताओं को आगे कर राजनीतिक आयोजन किया।
खंडेलवाल ने DUSU चुनाव में ABVP की जीत का जिक्र करते हुए कहा कि युवा राष्ट्र निर्माण और सकारात्मक विचारों के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं। खंडेलवाल ने कहा कि युवाओं का विश्वास प्रचार नहीं बल्कि अवसर, शिक्षा और विकास के मुद्दों से जुड़ा है।
प्रदेश महामंत्री ने भी लगाए आरोप
राहुल गांधी के कार्यक्रम के बाद बीजेपी के प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी ने पत्र जारी कर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कार्यक्रम की सच्चाई सामने आने का दावा किया है। बीजेपी के मुताबिक यह छात्रों की वास्तविक आवाज नहीं थी। इसे कांग्रेस द्वारा तैयार किया गया कार्यक्रम बताया। उन्होंने इसको तथाकथित छात्रों की गूंज कहा है।
मंच पर इनके होने का दावा
कोठारी का आरोप है कि मंच पर कुछ लोगों को आम छात्र बताकर पेश किया गया। उनके मुताबिक वे कांग्रेस और एनएसयूआई से जुड़े पदाधिकारी निकले।
कोठारी ने इसे मध्यप्रदेश के छात्रों और युवाओं के साथ सीधा धोखा कहा। उनका दावा है कि कांग्रेस के पास अब युवाओं का समर्थन नहीं बचा है। उनके आरोप के मुताबिक कांग्रेस अपने पदाधिकारियों को छात्र बनाकर पेश कर रही है। उन्हें राहुल गांधी के सामने खड़ा किया गया, ऐसा उनका कहना है।
कोठारी ने कार्यक्रम की तस्वीरें भी पोस्ट की...
1. राधा मालवीय
कार्यक्रम के बाद राहुल कोठारी ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि पोस्ट राधा भीमराज मालवीय नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट की है। अकाउंट की प्रोफाइल में राधा मालवीय का पद जिला पंचायत सदस्य और पार्टी की जानकारी लिखी है।
2. तनय शर्मा
बीजेपी ने तनय शर्मा नाम के इंस्टाग्राम प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट लगाया भी शेयर किया है। इसकी प्रोफाइल में तनय को एनएसयूआई मध्यप्रदेश का पूर्व प्रदेश प्रवक्ता बताया गया है।
3. रंजीत
बीजेपी को राहुल कोठारी ने तीसरी पोस्ट शेयर की है। इसमें युवक का नाम रंजीत बताया है। उन्हें एनईवाययू (NEYU) की राष्ट्रीय कोर टीम का सदस्य बताया गया है।
माफी और कार्रवाई की मांग
प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी ने जीतू पटवारी और उमंग सिंघार से माफी की मांग की है। उनका कहना है कि यह झूठ परोसने के लिए माफी जरूरी है।
कोठारी के मुताबिक फर्जीवाड़े में शामिल पदाधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। कोठारी का कहना है कि यह सिर्फ एक कार्यक्रम की गलती नहीं है। इसे युवाओं को भ्रमित करने की सोची-समझी साजिश बताया।
नटराजन के शपथ पत्र का जिक्र
कोठारी ने कांग्रेस पर पुराने झूठ का आरोप भी लगाया। उन्होंने मीनाक्षी नटराजन के शपथ पत्र का जिक्र किया। उनका दावा है कि कांग्रेस ने यही झूठ पहले भी बोला था। उनके मुताबिक अब छात्रों के नाम पर वही भ्रम फैलाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश का युवा कांग्रेस की स्क्रिप्टेड राजनीति को पहचान चुका है। उनके मुताबिक युवा झूठे नैरेटिव और फर्जी छात्र प्रस्तुति को भी समझ चुका है।
ये खबर भी पढ़ें...
20 हजार युवाओं को क्या देकर गए राहुल गांधी ? कांग्रेस क्या सोच रही ?
क्या 2 और 3 के आंदोलन में भोपाल आएंगे राहुल गांधी ? शिक्षकों को बंधी उम्मीद
राहुल गांधी ने मोदी, शाह, भागवत, डोभाल सब को घेरा, कहा सिस्टम को छात्र नहीं अंधभक्त चाहिए