क्या 2 और 3 के आंदोलन में भोपाल आएंगे राहुल गांधी ? शिक्षकों को बंधी उम्मीद

Atul Dwivedi | Sept 19, 2026, 22:17 IST
Share
rahul-gandhi-bhopal-teachers-protest
rahul-gandhi-bhopal-teachers-protest

राहुल गांधी ने इंदौर में वर्ग दो-तीन के वेटिंग शिक्षकों के आंदोलन में शामिल होने की इच्छा जताई, अभ्यर्थी ने भोपाल आने का न्यौता दिया, अब शिक्षकों को उनके आने की उम्मीद बढ़ी है।

इंदौर में 19 सितंबर को छात्रों की गूंज कार्यक्रम खत्म हो गया। इस कार्यक्रम में राहुल गांधी ने भोपाल में आंदोलन कर रहे वर्ग दो और तीन के वेटिंग उम्मीदवारों के लिए एक बात कही। अब सवाल उठ रहा है कि क्या राहुल वर्ग दो और तीन के आंदोलन में जाएंगे ?

राहुल ने क्या कहा ?

राहुल के कार्यक्रम के दौरान एक वेटिंग अभ्यर्थी मंच पर आई। उसने राहुल को बताया कि भोपाल में उनके आंदोलन को तीस दिन हो गए हैं। उनका एक साथी 9 दिनों से अनशन पर है। इसके बाद राहुल ने कहा कि मुझे भी अपने आंदोलन में बुलाओ, मैं भी शामिल होना चाहता हूं।

इसके बाद वेटिंग महिला अभ्यर्थी ने कहा कि जरूर, आप हमारे आंदोलन में आइए। इसलिए सवाल उठ रहा है कि क्या राहुल अब भोपाल आएंगे ?

48242674-db0
48242674-db0


वर्ग दो और तीन का मामला क्या ?

दरअसल वर्ग दो में वेटिंग शिक्षक हर विषय में तीन तीन हजार पद बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। जबकि वर्ग तीन में 25 हजार पद बढ़ाने की मांग हो रही है। लेकिन सरकार ने नियमों का हवाला देकर पद वृद्धि की मांग ठुकरा दी है। इसके बाद भी उम्मीदवारों का आंदोलन जारी है। अब उम्मीदवार DPI के बाहर आंदोलन कर रहे हैं।

महाराष्ट्र में केवल घोषणा से मिल गई थी राहत

शनिवार को वर्ग दो और तीन के वेटिंग उम्मीदवारों ने राहुल गांधी को भोपाल आने का न्यौता दिया है। लेकिन इससे पहले ऐसा ही एक न्यौता उन्हें महाराष्ट्र के पूणे में 22 अगस्त को आयोजित छात्रों की गूंज में भी मिल चुका है। यहां आदिवासी हॉस्टल की छात्रा ने हॉस्टल में उम्र सीमा, शिक्षा और सुरक्षा से जुड़ी समस्याएं बताई थी।

छात्रा ने बताया था कि वे लोग दस दिनों से आंदोलन कर रहे है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। छात्रा ने उन्हें धरना स्ठल आने का न्यौता भी दिया था। राहुल ने उसे आने का आश्वासन दिया था।

राहुल की घोषणा के बाद महाराष्ट्र सरकार हरकत में आई थी, आदिवासी हॉस्टल में छात्र-छात्राओं के हॉस्टल में रहने की उम्र सीमा 30 से बढ़ाकर 35 कर दी गई। अब राहुल के भोपाल आने की बात के बाद वैटिंग शिक्षकों को भी जल्द उनकी समस्याओं के समाधान की उम्मीद बंध गई है।

13 हजार पदों पर भर्ती की बात

मप्र सरकार ने पद वृद्धि से इनकार कर दिया लेकिन नई भर्ती की बात कही है। जबकि वेटिंग शिक्षक कह रहे हैं कि जब पद खाली हैं तो उनकी वेटिंग क्लियर क्यों नहीं हो रही ? द सूत्र ने इस मामले में खबर भी दिखाई थी। हमने बताया था कि जानकारों का कहना है कि वेटिंग है तो क्लियर होनी चाहिए। जितने पद वेटिंग से क्लियर हो सकते हैं उनको तो क्लियर करना चाहिए।

यह खबरें भी पढ़ें...

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- नहीं चलेगी झूठ की गूंज, DUSU रिजल्ट ने बता दिया युवाओं का मूड

राहुल गांधी ने मोदी, शाह, भागवत, डोभाल सब को घेरा, कहा सिस्टम को छात्र नहीं अंधभक्त चाहिए

अंधभक्त वीसी को अंधभक्त छात्र चाहिए... छात्रों की गूंज में राहुल गांधी के सामने बोला MCU का x स्टूडेंट

इंदौर में राहुल गांधी की सभा से पहले छात्रों की पुलिस से नोंकझोंक, कई जिलों से पहुंचे युवा

Tags:
  • राहुल गांधी
  • भोपाल
  • मप्र सरकार
  • महाराष्ट्र
  • आंदोलन
  • छात्रों की गूंज
खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की VC पर सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, यूनिवर्सिटी ने आरोपों को बताया भ्रामक

By Umeshwari Baghel

खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की VC पर सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, यूनिवर्सिटी ने आरोपों को बताया भ्रामक
त्योहार से पहले नहीं हटेंगी स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग बनेगा ढाल, जानें कैसे

By Manya Jain

त्योहार से पहले नहीं हटेंगी स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग बनेगा ढाल, जानें कैसे
रूस ने यूक्रेन में भारतीय कारोबारी की दवा फैक्ट्री पर किया ड्रोन हमला, 400 करोड़ का नुकसान

By Ashish Bhardwaj

रूस ने यूक्रेन में भारतीय कारोबारी की दवा फैक्ट्री पर किया ड्रोन हमला, 400 करोड़ का नुकसान
विधायकों के आलीशान 4 बीएचके फ्लैट का नक्शा तैयार, भूपेश बघेल की योजना को अब मिलेगा आकार

By Arun Tiwari

विधायकों के आलीशान 4 बीएचके फ्लैट का नक्शा तैयार, भूपेश बघेल की योजना को अब मिलेगा आकार
RBSE ने लिया बड़ा फैसला, अब साल में दो बार होगी दसवीं की परीक्षा, जानें क्या किया गया है बदलाव?

By Jageshwar prasad

RBSE ने लिया बड़ा फैसला, अब साल में दो बार होगी दसवीं की परीक्षा, जानें क्या किया गया है बदलाव?
कूनो में फिर गूंजी किलकारी: भारत में जन्मी मादा चीता KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, देश में चीतों की संख्या 60 पहुंची

By Arohi Raj

कूनो में फिर गूंजी किलकारी: भारत में जन्मी मादा चीता KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, देश में चीतों की संख्या 60 पहुंची
संगठित अपराध और ड्रोन तस्करी पर DGP का बड़ा बयान, पुलिसिंग में बढ़ी महिला भागीदारी

By Jyoti Mahender Bhardwaj

संगठित अपराध और ड्रोन तस्करी पर DGP का बड़ा बयान, पुलिसिंग में बढ़ी महिला भागीदारी