वीडी बोले- हरियाणा जैसे महाराष्ट्र-झारखंड और विजयपुर-बुधनी भी जीतेंगे
INDORE : बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा मंगलवार शाम को इंदौर पहुंचे वह यहां पर बीजेपी फ्यूचर फोर्स के कार्यक्रम में शिरकत कर रहे हैं। यहां उन्होंने मीडिया से बात की और चुनाव आयोग को महाराष्ट्र, झारखंड़ का चुनाव कार्यक्रम घोषित होने पर साधुवाद दिया।
जीत का किया दावा
शर्मा ने खुलकर कहा कि हरियाणा जैसा ही महाराष्ट्र और झारखंड में भी होगा। नेता प्रतिपक्ष उप नेता हेमंत कटारे द्वारा विजयपुर और बुधनी उपचुनाव जीतने की बात पर शर्मा ने कहा कि हरियाणा को लेकर भी उनके नेता राहुल गांधी डांस कर रहे थे, वहां क्या हुआ? पहले नेत प्रतिपक्ष और उपनेता दोनों अपने नेतृत्व से बात कर लें। विजयपुर में इतिहास बनेगा और बुधनी में तो पहले से ही इतिहास बना हुआ है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार विकास काम कर रही है और गरीब हितैषी सरकार है। हरियाणा ने फिर सभी को बता दिया है।
ये खबर भी पढ़ें...
ठेके पर चल रहा भाजपा का सदस्यता अभियान : अजय विश्नोई
MP की विजयपुर और बुधनी सीट पर 13 नवंबर को होगा मतदान , 23 को नतीजे
ड्रग्स को लेकर पूर्व सीएम पर बिफरे
ड्रग्स के मामले पर दिग्विजय सिंह के बयान पर बोले उनको ही ड्रग्स का काम करने का अनुभव है, इस वजह से उन्हें सब पता है। यह 2003 की नहीं यह डॉ मोहन यादव की सरकार है, उन्होंने कल भी इंदौर में बोल दिया है, ड्रग्स माफिया को तलाशकर खत्म कर देंगे।
एक लाख नए युवा जोड़ रहे हैं
वहीं इंदौर में आयोजन को लेकर उन्होंने कहा कि हम युवाओं को जोड़ रहे हैं जिनका किसी तरह का पॉलिटिकल बैकग्राउंड नहीं हो। इन सभी को सदस्यता के आखरी दिन मिलकर उन्हें सदस्य बनाना है।
खबर के बारे में सामान्य से प्रश्न
- वीडी शर्मा इंदौर में किस कार्यक्रम में शामिल हुए?
वीडी शर्मा इंदौर में बीजेपी फ्यूचर फोर्स के कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत की। - शर्मा ने चुनाव आयोग को किस विषय पर साधुवाद दिया?
उन्होंने महाराष्ट्र और झारखंड के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होने पर चुनाव आयोग को साधुवाद दिया। - शर्मा ने महाराष्ट्र और झारखंड के चुनावों के बारे में क्या दावा किया?
उन्होंने कहा कि हरियाणा की तरह ही महाराष्ट्र और झारखंड में भी बीजेपी की जीत होगी, और विजयपुर तथा बुधनी उपचुनाव में भी बीजेपी सफल होगी। - बीजेपी फ्यूचर फोर्स का क्या उद्देश्य है?
शर्मा ने बताया कि बीजेपी फ्यूचर फोर्स का उद्देश्य युवा लोगों को जोड़ना है, जिनका किसी भी राजनीतिक बैकग्राउंड नहीं है, और उन्हें पार्टी में सदस्यता दिलाना है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक