ठेके पर चल रहा भाजपा का सदस्यता अभियान : अजय विश्नोई

Neel Tiwari | Oct 15, 2024, 16:35 IST
Share
Ajay Vishnoi
Ajay Vishnoi

भारतीय जनता पार्टी के विरोध में लगातार तीखी प्रतिक्रिया देने वाले अजय विश्नोई ने एक बार फिर अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान पर ही सवाल खड़ा कर दिया है।

जबलपुर से पाटन विधानसभा क्षेत्र से विधायक अजय बिश्नोई ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया। पोस्ट में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान की सफलता पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। उन्होंने पोस्ट करते हुए बताया कि उनके पास एक कंपनी से फोन आया। जो उनके एकाउंट से सदस्य बनाने का ठेका मांग रही थी। इसके साथ ही उन्होंने नाम ना लेते हुए नीलेश अवस्थी पर निशाना साधा है। और कहा कि मैंने पहले भी पोस्टर छपवा कर और घर भीतर सेवाएं देकर लोगों को नेता बनते देखा है।

अजय विश्नोई ने पोस्ट कर लिखा कि

भाजपा के सदस्य बनवाने हैं तो पैसा खर्च कीजिए। आज मेरे फोन पर फोन नंबर +917880298199 से फोन आया। ये एक एजेंसी का फोन था जो मेरे अकाउंट से भाजपा के सदस्य बनाने का ठेका मांग रहा था। जाहिर है ऐसी और भी एजेंसी होंगी। जिनकी सेवाएं लेकर गणेश परिक्रमा करने वाले आधारहीन नेता संगठन की नजर में बड़े बनने की कोशिश में लगे होंगे।

मैंने पहले भी कुछ लोग विज्ञापन छपवा कर, नेताओं के सम्मान, स्वागत और घर भीतर अपनी सेवाएं देकर नेता बनते देखा है। इस बार यह नया ट्रेंड देखने में आ रहा है। जहां पैसा खर्च करके अपने अकाउंट से बनने वाले सदस्यों की संख्या बढ़ाकर लोग बड़ा नेता बनने में लगे है। इस गिरावट पर हम पुराने कार्यकर्ता अफसोस करने के अलावा और कुछ नहीं कर सकते।

ये खबर पढ़ें...

नगर निगम के सीवरेज प्रोजेक्ट में 60 करोड़ का घोटाला, निगम के 17 इंजीनियर पर हो रही जांच, उमंग सिंघार के सवाल पर खुलासा

सत्ता के नशे में मदमस्त हैं भाजपा कार्यकर्ता : उमंग सिंघार

जबलपुर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के सदस्यता अभियान के दावों को खोखला बताया। उन्होंने कहा कि विधायक अजय विश्नोई ने भारतीय जनता पार्टी की पोल खोल दी है। और यदि सदस्यता अभियान ठेके पर ही चल रहा है तो किस एजेंसी को ठेका दिया गया है। यह भी भारतीय जनता पार्टी को बताना चाहिए। इसके साथ ही उमंग सिंघार ने पुलिसकर्मियों से बदसलूकी के मामले में कहा कि शराब की दुकान के बाहर जैसे एक शराबी नशे में पड़ा होता है। उसी तरह भारतीय जनता पार्टी के नेता भी सत्ता के नशे में मदमस्त हो चुके हैं। जिसके कारण पूरे प्रदेश में गुंडागर्दी और अराजकता चल रही है।

आपको बता दें कि अपनी ही पार्टी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के कई विधायकों के बयान सामने आए थे। जिसके बाद इंदौर में कांग्रेस के द्वारा डरो मत के पोस्टर के साथ इन विधायकों की तस्वीर भी लगाई गई थी। एक ओर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भाजपा कार्यकर्ताओं को सत्ता के नशे में चूर बता दिया है तो दूसरी ओर भाजपा के अपने ही इस नशेमन पर बिजलियां गिराते हुए नजर आ रहे हैं।



thesootr links


द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें




Tags:
  • एमपी कांग्रेस
  • एमपी बीजेपी
  • मध्य प्रदेश
  • politics news
  • उमंग सिंघार
  • अजय विश्नोई
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • भाजपा सदस्यता अभियान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा