ट्रेडिंग के नाम पर 2283 करोड़ की ठगी, भोपाल STF ने 2 ठगों को पकड़ा, दुबई में मास्टरमाइंड

Rohit Sahu | Jun 21, 2025, 09:54 IST
scam telegram share trading
BotBro ट्रेडिंग के नाम पर दो कंपनियों ने टेलीग्राम लिंक से देशभर में 2283 करोड़ की ठगी की। STF भोपाल ने दिल्ली से दो आरोपियों को पकड़ा और 90 करोड़ की राशि फ्रीज की। जांच में दुबई कनेक्शन भी मिला।

भोपाल एसटीएफ ने BOTBRO ट्रेडिंग फ्रॉड का बड़ा खुलासा किया है। देशभर में निवेश और फिक्स रिटर्न का लालच देकर 2283 करोड़ रुपए की ठगी की गई। 8% के रिटर्न का लालच देकर ठग लोगों को झांसे में लेते थे। रेनेट टेक्नोलॉजी और किंडेंट बिजनेस सॉल्यूशन नाम की कंपनियों के 16 बैंक खातों में यह बड़ी राशि ट्रेस हुई है। भोपाल एसटीएफ ने अभी तक 90 करोड़ रुपए की राशि फ्रीज कर दी है।



टेलीग्राम लिंक के जरिए करते थे ठगी

इंदौर के ईशान से हुई थी 20.18 लाख की ठगी

इंदौर निवासी ईशान सलूजा की शिकायत पर केस दर्ज हुआ। उनसे 20.18 लाख रुपए ठग लिए गए थे। दिल्ली से आए आरोपी पहले रजिस्ट्रेशन के नाम पर 18 हजार और फिर बाकी रकम चेक से वसूली। इसके बाद उन्होंने कोई संपर्क नहीं किया।



जांच में सामने आए चौंकाने वाले तथ्य

  • रेनट और किंडेंट कंपनियों के पास कोई RBI, NBFC या पेमेंट एग्रीगेटर रजिस्ट्रेशन नहीं था।
  • किंडेंट ने MCA को ट्रायल बैलेंस में 1.1 करोड़ दिखाए, लेकिन खाते में 703 करोड़ का लेन-देन हुआ।
  • रेनट टेक्नोलॉजी ने 7.2 करोड़ दिखाए, लेकिन 1580 करोड़ रुपए खातों में ट्रांसफर हुए।
  • इन कंपनियों पर 6 राज्यों में 12 FIR दर्ज हैं।
  • हर साल नए नाम से खाते खुलवाए जाते थे, मार्च से पहले बंद कर दिए जाते।
  • साइबर एक्सपर्ट हेमराज चौहान के अनुसार BOTBRO एक AI ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म है, लेकिन टेलीग्राम लिंक से ट्रेडिंग कंपनियां कभी काम नहीं करतीं। 99% लिंक फर्जी होते हैं।

यह भी पढ़े...न्यायधानी में व्यापारी से करोड़ों की ठगी... प्रॉपर्टी का झांसा देकर लूटा



दुबई से जुड़ा ठगी का मास्टरमाइंड

गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि पूरा रैकेट दुबई से ऑपरेट होता है। वहां बैठा मास्टरमाइंड हर ट्रांजेक्शन में कमीशन लेता था। डॉलर कन्वर्जन और मेटा-5 अकाउंट के जरिए पैसे दिखाकर निवेश का फर्जी दिखावा किया जाता था।फिलहाल पुलिस ने ऐसे खातों की कुल 90 करोड़ की राशि फ्रीज की है। बाकी की राशि कहां गई, इसका पता लगाया जा रहा है।



यह भी पढ़ें...न्यायधानी में व्यापारी से करोड़ों की ठगी... प्रॉपर्टी का झांसा देकर लूटा



ठगी की जांच के लिए एसटीएफ ने SIT गठित की?

एसटीएफ ने SIT गठित की है जिसमें डीएसपी जगदीश सिंह सिद्धू और इंस्पेक्टर हरिसिंह धारवे शामिल हैं। ईडी द्वारा फेमा एक्ट के तहत जांच जारी है। एसटीएफ का कहना है कि और गिरफ्तारियां जल्द होंगी। साथ ही बाकी रकम की तलाश की जा रही है।



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें



📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



thesootr links



trading | fraud of trading with AI | Share trading | Telegram Scam | BULk ट्रेडिंग | शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी | MP News



Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • fraud of trading with AI
  • trading
  • शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी
  • Share trading
  • BULk ट्रेडिंग
  • Telegram Scam