न्यायधानी में व्यापारी से करोड़ों की ठगी... प्रॉपर्टी का झांसा देकर लूटा

Kanak Durga Jha | Published:
Share
businessman cheated crores rupees bilaspur robbed pretext property
businessman cheated crores rupees bilaspur robbed pretext property

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। एक उद्योगपति से 4.80 करोड़ रुपए की ठगी की गई। प्रॉपर्टी दिलाने का झांसा देकर शातिर ने व्यापारी से करोड़ों रुपए वसूल लिए।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। एक उद्योगपति से 4.80 करोड़ रुपए की ठगी की गई। निवेश और कम कीमत में प्रॉपर्टी दिलाने का झांसा देकर शातिर ने व्यापारी से करोड़ों रुपए वसूल लिए। 2023 से 2025 तक किश्तों में उद्योगपति से निवेश कराकर ठगी की गई है। मामले में जब एहसास हुआ तो उसने पुलिस थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई।

ये खबर भी पढ़िए...Weather Update : छत्तीसगढ़ में सक्रिय हुआ मानसून, होगी भयंकर बारिश

प्राइम लोकेशन में प्रॉपर्टी दिलाने का दिया झांसा

यह पूरा मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है। पुलिस धोखाधड़ी का जुर्म दर्ज कर जांच में में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, रामा वर्ल्ड में रहने वाले एक उद्योगपति टूर में छत्तीसगढ़ से बाहर गए थे। इसी दौरान उनकी दूसरे राज्य के एक फर्म संचालक से जान-पहचान हुई। उद्योगपति से दोस्ती के बाद फर्म संचालक ने उन्हें कल्चर क्लब के नाम निवेश करने पर मोटी रकम मुनाफा के साथ प्राइम लोकेशन में प्रापर्टी देने की बात बताई।

ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ में कोरोना का खौफ जारी... बढ़े पॉजिटिव केस

अलग-अलग किश्तों में दिए 4 करोड़ 80 लाख रुपए

फर्म संचालक की बातों में आकर उद्योगपति ने निवेश करना शुरू कर दिया। वर्ष 2023 से 2025 तक अलग-अलग किश्तों में उद्योगपति 4 करोड़ 80 लाख रुपए निवेश कर चुके हैं। मुनाफा व प्रापर्टी नहीं मिलने और फर्म संचालक के द्वारा गोल-मोल जवाब देने पर उन्हें ठगे जाने का अहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने उद्योगति की रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 420, 406 के तहत जुर्म दर्ज कर जांच में जुट गई है।

ये खबर भी पढ़िए...Kanker Naxal Attack : DRG जवानों ने नक्सलियों को घेरा, 2 नक्सली ढेर

FAQ

  1. बिलासपुर के उद्योगपति से ठगी का मामला किस प्रकार का है?
    यह ठगी निवेश और प्राइम लोकेशन में सस्ती प्रॉपर्टी दिलाने का झांसा देकर की गई है, जिसमें फर्म संचालक ने उद्योगपति से 4.80 करोड़ रुपए वसूल लिए।
  2. उद्योगपति ने ठगी की शिकायत कब और क्यों दर्ज कराई?
    जब उद्योगपति को मुनाफा और प्रॉपर्टी नहीं मिली और फर्म संचालक टालमटोल करने लगा, तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।
  3. इस मामले में पुलिस ने किस धारा के तहत मामला दर्ज किया है?
    पुलिस ने उद्योगपति की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 406 (आपराधिक विश्वासघात) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
bilaspur | CG Fraud Case | Chhattisgarh Fraud Case | Fraud case in Bilaspur | Bilaspur Fraud Case | Bhopal Fraud Case



ये खबर भी पढ़िए...तोमर बंधुओं को देर रात निगम का नोटिस, जल्द हो सकती है बड़ी कार्रवाई

Tags:
  • Fraud case in Bilaspur
  • ठगी
  • Bilaspur Fraud Case
  • Bhopal Fraud Case
  • Chhattisgarh Fraud Case
  • CG Fraud Case
  • bilaspur
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर