पार्लर से लौटकर आई दुल्हन मैरिज हॉल से भागी, वॉट्सऐप ने खोल दिया राज
भोपाल में एक शादीशुदा दुल्हन का अपने रिसेप्शन से ठीक पहले फिल्मी स्टाइल में फरार होना शहरभर में चर्चा का विषय बन गया। पार्लर से तैयार होकर लौटी दुल्हन जैसे ही मैरिज हॉल के बाहर कार से उतरी, तभी एक तेज रफ्तार कार वहां आकर रुकी। कार से तीन युवक निकले, उन्होंने दुल्हन की बहन को धक्का दिया और दुल्हन को जबरन गाड़ी में बैठाकर फरार हो गए।
वॉट्सऐप वीडियो से खुला राज!
खबर यब भी...
विदाई से पहले टायर पंक्चर! संयोग या साजिश?
इस शादी में पहले से ही कई अजीब घटनाएं हो रही थीं। फेरों के बाद जब गंजबासौदा में विदाई की तैयारी हो रही थी, तब किसी ने दूल्हे की कार के चारों टायर पंक्चर कर दिए थे। मजबूर होकर दूल्हा-दुल्हन को बस से भोपाल आना पड़ा।
तीन-चार साल पुराना कनेक्शन?
पुलिस की शुरुआती जांच में यह सामने आया कि दुल्हन पिछले तीन-चार साल से गंजबासौदा निवासी अनिकेत मालवीय के संपर्क में थी। अनिकेत, जो डीजे का काम करता है, उसी इलाके में रहता था, जहां दुल्हन का मायका था। कॉल रिकॉर्ड से पता चला कि शादी से पहले दोनों के बीच कई बार बातचीत हुई थी।
खबर यब भी...
कार से कूदी और सीधे प्रेमी के पास पहुंची
प्रेम कहानी या गहरी साजिश
घटना के बाद दूल्हे ने टीटी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की और तुरंत भोपाल से गंजबासौदा जाने वाले सभी रास्तों पर नाकेबंदी कराई। आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। एक टीम गंजबासौदा में जांच कर रही है, जबकि दूसरी टीम सागर में आरोपियों की तलाश में जुटी है।
पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस मामले की सच्चाई सामने आ जाएगी। क्या यह सिर्फ एक प्रेम कहानी है या इसके पीछे कोई गहरी साजिश है? इस सवाल का जवाब जल्द ही मिल सकता है!
FAQ
- भोपाल में दुल्हन के फरार होने की घटना क्या थी?
भोपाल में एक शादीशुदा दुल्हन रिसेप्शन से ठीक पहले अचानक कार से उतरी और दूसरी कार में बैठकर फरार हो गई। कुछ घंटे बाद उसने वॉट्सऐप वीडियो पोस्ट कर बताया कि वह अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ गई है। शुरुआती जांच में पुलिस को कोई जबरन अपहरण के प्रमाण नहीं मिले हैं। दुल्हन ने खुद वीडियो में कहा कि वह अपनी मर्जी से गई है। पुलिस की जांच में सामने आया कि दुल्हन पिछले तीन-चार सालों से अनिकेत नाम के युवक के संपर्क में थी। वे अक्सर फोन पर बात किया करते थे।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक