दूल्हे के सामने दुल्हन को ले उड़े कार सवार बदमाश, दूल्हा बोला- मेकअप कराकर लौटी थी
Sourabh Bhatnagar | Published:
thesootr
भोपाल से अपहरण की एक सनसनीखेज घटना सामने आई। जब दुल्हन पार्लर से तैयार होकर मैरिज हॉल पहुंची, तभी कार सवार तीन बदमाशों ने उसे जबरन अगवा कर लिया।
भोपाल के टीटी नगर इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां शादी के महज एक दिन बाद दुल्हन का अपहरण हो गया। बुधवार देर शाम रिसेप्शन के लिए पार्लर से तैयार होकर लौट रही दुल्हन को कार सवार बदमाशों ने जबरन उठा लिया। यह घटना दूल्हे और उसकी बहन के सामने हुई, जब मैरिज हॉल के बाहर दुल्हन कार से उतर रही थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश के लिए दो टीमें रवाना की गई हैं।
घटना के तुरंत बाद दूल्हे ने टीटी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी सुधीर अरजरिया ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एक टीम गंजबासौदा और दूसरी टीम सागर की ओर रवाना की गई है, जहां से दुल्हन की लास्ट लोकेशन ट्रेस की गई थी। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि दुल्हन और उसके पिता का फोन घटना के बाद से बंद आ रहा है। इतना ही नहीं, दुल्हन के परिवार का कोई भी सदस्य भोपाल में होने वाले रिसेप्शन में शामिल नहीं हुआ। इससे मामला और ज्यादा संदेहास्पद हो गया है। पुलिस को शक है कि कहीं यह घटना खुद लड़की के परिवार की मिलीभगत से तो नहीं हुई।
दूल्हे आशीष रजक ने बताया कि जब वह अपनी पत्नी को पार्लर से तैयार कराकर मैरिज हॉल लाया, तो जैसे ही उसने कार से बाहर कदम रखा, बदमाशों की कार तेजी से आई। गाड़ी से उतरे युवक ने उसकी बहन को धक्का दिया और जबरन दुल्हन को अपनी कार में बैठाकर भाग निकले। आशीष का यह भी दावा है कि उसकी पत्नी ने शादी से पहले उसे बताया था कि वह किसी और युवक के संपर्क में रह चुकी है।
दूल्हे के परिवार का कहना है कि मंगलवार रात जब शादी संपन्न हुई, तो फेरों के बाद विदाई के समय देखा गया कि उनकी कार के चारों टायर पंचर कर दिए गए थे। मजबूरन, उन्हें दुल्हन को बस से भोपाल लाना पड़ा। इससे साफ है कि शादी के तुरंत बाद ही किसी ने इस अपहरण की योजना बना रखी थी। पुलिस अब इस मामले को प्रेम प्रसंग और परिवारिक साजिश के एंगल से भी जांच रही है।
शादी के एक दिन बाद हुआ अपहरण
घटना गंजबासौदा निवासी एक युवती की है, जिसकी शादी मंगलवार को आशीष रजक नामक युवक से हुई थी। शादी के बाद बुधवार को भोपाल में रिसेप्शन का आयोजन किया गया था। दुल्हन पार्लर से मेकअप कराकर लौट रही थी, तभी मैरिज हॉल के बाहर कार से उतरते ही तीन युवकों ने उसे जबरन अपनी गाड़ी में डाल लिया और फरार हो गए।
खबर यह भी...
दुल्हन की लोकेशन ट्रेस की गई
दुल्हन और उसके पिता का फोन बंद
खबर यह भी...
बहन को धक्का देकर किया अगवा
प्रेम प्रसंग और साजिश के एंगल से हो रही जांच
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari