नाचते-गाते आया दूल्हा, घोड़ी पर बैठते ही ली आखिरी सांस, जानें पूरा मामला

Sandeep Kumar | Feb 15, 2025, 16:13 IST
Share
groom came dancing Death
groom came dancing Death

मध्य प्रदेश के श्योपुर में एक दुखद घटना घटी है। जहां शादी के दौरान घोड़ी पर सवार दूल्हे की अचानक मौत हो गई। जिससे शादी की खुशियों को मातम में बदलने वाली रही, जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया।

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में एक हृदयविदारक घटना सामने आई। जहां शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। दरअसल बारात विवाह स्थल पर पहुंच चुकी थी, बैंड-बाजे की धुनों पर दूल्हा और बाराती नाच-गाकर उत्सव मना रहे थे, लेकिन किसे पता था कि यह जश्न जल्द ही गम में बदल जाएगा। घोड़ी पर सवार दूल्हे की अचानक मौत हो गई, जिससे पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

ये खबर भी पढ़िए...शादी के मंडप में फेरों के दौरान दूल्हे की मौत, जानें क्या हुआ ?

मृतक दूल्हा कांग्रेस नेता का भतीजा

शादी के दौरान मृतक दूल्हा प्रदीप जाट, कांग्रेस के प्रदेश सचिव योगेश जाट का भतीजा था और वह एनएसयूआई का पूर्व जिला अध्यक्ष भी रह चुका था। शादी समारोह की यह दुखद घटना न केवल परिवार के लिए बल्कि पूरे शहर के लिए सदमे जैसी रही।

देखिए X पोस्ट

https://x.com/NSUIMP/status/1890669251930849633

https://x.com/NSUIMP/status/1890669251930849633

https://x.com/NSUIMP/status/1890669251930849https://x.com/NSUIMP/status/18906692519308घोड़ी पर बैठते ही दूल्हे की मौत

शादी समारोह पूरी रौनक के साथ आगे बढ़ रहा था। दूल्हे ने पारंपरिक रस्म के तहत तोरण मारा और फिर घोड़ी पर बैठकर स्टेज की ओर बढ़ा। लेकिन जैसे ही बारात आगे बढ़ने लगी, दूल्हे को अचानक तबीयत बिगड़ने लगी और उसने घोड़ी पर ही दम तोड़ दिया। यह नजारा देखकर परिवारजन और बाराती स्तब्ध रह गए। आनन-फानन में दूल्हे को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये खबर भी पढ़िए...जिस घर से निकलनी थी बारात, अब निकलेगी अर्थी, शादी के ही दिन पुलिस कस्टडी में हुई दूल्हे की मौत

नाचते-गाते आया था दूल्हा, उठी अर्थी

मौत से कुछ ही देर पहले दूल्हे ने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ जमकर डांस किया था। शादी का माहौल पूरी तरह खुशियों से भरा हुआ था, दुल्हन सजी-धजी स्टेज पर अपने जीवनसाथी के आने का इंतजार कर रही थी। लेकिन उसे क्या पता था कि वह इंतजार कभी खत्म नहीं होगा। जब बारातियों को दूल्हे की मौत की खबर मिली, तो खुशी का माहौल शोक में तब्दील हो गया।

ये खबर भी पढ़िए...उज्जैन में 3 बेटियों की एकसाथ शादी थी, राजस्थान हादसे में एक दूल्हे की मौत हो गई

शादी की रस्में अधूरी, मातम में डूबा परिवार

यह घटना किसी बुरे सपने से कम नहीं थी। जिस घर में शहनाइयां बज रही थीं, वहां अब रोने की आवाजें गूंज रही थीं। शादी की सारी रस्में अधूरी रह गईं, और परिवार गहरे सदमे में डूब गया। परिजन अभी तक इस दर्दनाक हादसे को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़िए...मैनेजर बालाराम की मौत BSF की स्नाइपर राइफल से चली गोली से ही हुई थी

Tags:
  • कांग्रेस
  • श्योपुर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • दूल्हे की मौत
  • hindi news
  • NSUI
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि