जिस घर से निकलनी थी बारात, अब निकलेगी अर्थी, शादी के ही दिन पुलिस कस्टडी में हुई दूल्हे की मौत

Shreya Nakade | Jul 15, 2024, 13:49 IST
Share
गुना में दुल्हे की पुलिस कस्टडी में मौत
गुना में दुल्हे की पुलिस कस्टडी में मौत

मध्‍य प्रदेश के गुना में बारात निकालने जा रहे एक युवक को पुलिस लूट के आरोप में गिरफ्तार करके ले गई। इसके बाद पुलिस कस्टडी में ही दूल्हे की मौत हो गई...

मध्य प्रदेश के गुना में शादी के दिन ही पुलिस कस्टडी में एक युवक की मौत हो गई। बीलाखेड़ी में रहने वाले युवक देवा पारदी की बारात जिस ट्रैक्टर में निकलने वाली थी उसी ट्रैक्टर में पुलिस उसे उठा कर ले गई।

युवक की मौत की खबर सुनने के बाद समाज की महिलाओं ने अस्पताल में हंगामा किया। साथ ही दुल्हन ने आत्मदाह करने की कोशिश भी की।

लूट के आरोप में हुई गिरफ्तारी

मृतक देवा पारदी के साथ उसके चाचा गंगाराम पारदी को भी पुलिस गिरफ्तार करके ले गई थी। इन दोनों को पुलिस उमरी में डकैती करने के आरोपों में गिरफ्तार करके ले गई थी। दोनों से गिरफ्तारी के बाद पूछताछ हुई। इस बीच दुल्हे देवा पारदी की अचानक मौत हो गई। इसके बाद उसे गुना जिला अस्पताल ले जाया गया।

ये खबर भी पढ़िए...

Chemical device case मामले में नया खुलासा, 2 करोड़ में डिवाइस को बेचने के लिए की थी डील

दुल्हन ने की जान देने की कोशिश

शादी के ही दिन दूल्हे की मौत हो जाने के बाद पारदी समाज की महिलाओं ने खासा तमाशा किया। ये औरतें देवा की गिरफ्तारी के बाद ही पीछे-पीछे मिनी ट्रक में चौकी पहुंची। यहां देर रात उन्हें अस्पताल से देवा की मौत की जानकारी मिली।

अस्पताल पहुंचने पर दुल्हन ने आत्मदाह की कोशिश की। उसने अपने पूरे शहर में पेट्रोल डाला। हालांकि इस प्रयास में उसे बचा लिया गया।

ये खबर भी पढ़िए...

अब महाकालेश्वर-ओंकारेश्वर और त्रंयबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन होंगे आसान

औरतों ने किया हंगामा

पारदी समाज की महिलाओं ने दूल्हे की मौत के बाद हंगामा किया। पुलिस स्टेशन और अस्पताल दोनों ही जगह महिलाओं ने प्रदर्शन किया। दूल्हे की चाची ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग भी लगा ली। इस दौरान महिला को बचाने के चक्कर में एसडीओपी झुलस गए। महिला भी आग की लपटों की शिकार हुई।

दूसरी ओर परिवार वालों ने मृतक का पोस्टमार्टम भोपाल में कराने की मांग की। इस मांग को नहीं माना गया। ऐसे में गुना के जिला अस्पताल में ही पोस्टमॉर्टम के लिए शव ले जाया गया। यहां से बीलाखेड़ी ले जाकर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़िए...

रेल यात्रा होगी सुगम, Indian Railway ने एक साथ कई ट्रेनों में बढ़ाए जनरल कोच

पुलिस ने बताई मौत की वजह

विवादित परिस्थितियों में युवक की मौत के कारणों का खुलासा तो पोस्टमॉर्टेम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। फिलहाल एडिशनल एसपी मान सिंह ठाकुर ने कस्टडी में युवक की मौत की सफाई दी है। उन्होंने बताया कि देवा के सीने में अचानक दर्द उठा जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • गुना
  • police custody
  • बारात
  • पुलिस कस्टडी
  • दूल्हे की मौत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा