जीजा और साले ने मिलकर किया मासूम लड़की की इज्जत से खिलवाड़

Neel Tiwari | Jun 07, 2025, 22:16 IST
Brother-in-law brother
सहजपुर निवासी युवती अपनी मौसी के घर बरगवां गांव कुछ दिन के लिए आई थी। उसने कभी नहीं सोचा था कि वह व्यक्ति उसे बलात्कार कर अपने साले के हाथों सौंप देगा।

MP News: जबलपुर के गोसलपुर थाना क्षेत्र से रेप की एक शर्मनाक वारदात सामने आई है। जिसमें जीजा और साले ने मिलकर युवती की इज्जत के साथ खिलवाड़ किया है। इस वारदात में पहले तो पीड़िता युवती को मिलने के बहाने एक होटल ले जाया गया जहां आरोपी ऋतिक ने उसके साथ बलात्कार किया और फिर उसे घर भेजने के बहाने अपने साले अमित को सौंप दिया। युवती के साथ बीच रास्ते कार में अमित ने भी शराब पीकर जबरदस्ती करने की कोशिश की।



मौसी के गांव में हुई थी युवती की आरोपी से पहचान

सहजपुर निवासी युवती बीते दिनों अपनी मौसी के गांव बरगवां में कुछ दिनों के लिए रहने के लिए गई थी। इसी गांव में उसकी मुलाकात यहां के रहने वाले रितु उर्फ ऋतिक पटेल से हुई। कुछ दिनों में इन दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। कुछ दिन वहां रुकने के बाद युवती वापस अपने घर आ गई लेकिन इन दोनों के बीच बातचीत लगातार जारी रही।



ये खबर भी पढ़िए...पुलिस भर्ती परीक्षा-2023 फर्जीवाड़ा : सीएम मोहन यादव ने सख्त कदम उठाने के दिए निर्देश



पहले ऋतिक ने किया रेप फिर किया साले के हवाले

आरोपी ऋतिक ने पीड़िता को मिलने बुलाया और युवती को लेने के लिए उसके गांव के पास पहुंचा, इसके बाद वह कार से उसे सिहोरा के एक होटल ले गया। पीड़िता के अनुसार यहां पर ऋतिक ने उससे जबरदस्ती बलात्कार किया और इसका विरोध करने के बाद उसने समझा बुझाकर चुप रहने और वापस घर भेजने का आश्वासन दिया। इसके बाद आरोपी ऋतिक ने अपने साले अमित पटेल को फोन कर बुलवाया और उससे कहा कि वह युवती को कार से उसके घर छोड़ दे, लेकिन घर छोड़ने के रास्ते में अमित पटेल ने शराब पी और उसके बाद उसने भी युवती से जबरदस्ती करने की कोशिश की।



ये खबर भी पढ़िए...साईं मंदिर के सामने मिले गोवंश अवशेष, प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल



घर पहुंच के परिजनों को बताई घटना

पीड़ित युवती जैसे तैसे कर अपने घर पहुंची और उसके बाद उसने सारी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। पीड़िता के परिजन गोसलपुर थाने पहुंचे और उन्होंने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता के बयानों और शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपियों की पड़ताल शुरू की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।



ये खबर भी पढ़िए...युवती का हाई-वोल्टेज ड्रामा: रेप आरोपी के भाई के घर में घुसकर किया हंगामा



ये खबर भी पढ़िए...भोपाल रेप केस में बड़ी कार्रवाई! SIT जांच अधिकारी लाइन अटैच, DCP ने जारी किया आदेश



दोनों आरोपी हुए गिरफ्तार

थाना प्रभारी गोसलपुर राजेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद पुलिस ने तेजी से इन दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। राजेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी ऋतु उर्फ ऋतिक पटेल और सह आरोपी अमित पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस तरह के संगीन अपराध को अंजाम देने वाले अपराधियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें


📢🔄 🤝💬👫👨‍👩‍👧‍👦



एमपी हिंदी न्यूज | मध्य प्रदेश





Tags:
  • MP News
  • युवती
  • जबलपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रेप
  • एमपी हिंदी न्यूज