इंदौर में छत पर गांजा उगाने वालों ने अब की हवाई फायरिंग, मां-बेटे पर दर्ज हुआ केस

Sanjay Gupta | Sept 08, 2025, 12:33 IST
Case Registered Against Mother and Son-fir-against-those-growing-ganja
इंदौर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में छत पर गांजा उगाने के मामले में पुलिस ने हाल ही में दो भाइयों को गिरफ्तार किया था। अब उसी परिवार के मां और बेटे ने छत पर खड़े होकर पिस्टल से हवाई फायरिंग की...

इंदौर में छत्रीपुरा थाना एरिया में छत पर गांजा उगाने वाले दो भाईयों को हाल ही में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अब इसी घर के सदस्यों ने एक और कांड कर दिया। परिवार में मां और बेटे ने छत पर खडे़ होकर पिस्टल से जमकर हवाई फायरिंग की। एक व्यक्ति ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया। इसके बाद यह घिरा गए और केस दर्ज हो गया।



इन पर हुआ केस, यह लगी धारा

छत्रीपुरा थाना पुलिस ने 125 बीएनएस धारा के तहत रोहित सोनी पिता मनोज सोनी व राजश्री पति मनोज सोनी निवासी 91 भक्त प्रह्ललाद नगर छत्रीपुरा पर केस किया है। यह धारा आर्म्स एक्ट की है।



खबर यह भी...इंदौर के आजादनगर में दिनदहाड़े गैंगवार, दो गुंडाें के बीच हुई फायरिंग



यह लिखा है एफआईआर में

केस प्रकरण में लिखा है कि 7 सितंबर को एक सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर वीडियो डाला गया। इसमें एक पुरुष व महिला छत पर फायर करते दिख रहे हैं। इस बारे में जानकारी जुटाई गई थो पता चला कि वीडयो 91 भक्त प्रह्ललाद नगर का है। इसमें रोहित सोनी पिता मनोज सोनी उम्र 28 साल और महिला रोहित की मां राजश्री है, जिनकी उम्र 47 साल है।



2d3f5dc8-594


पहले गांजा मामले में भी हुई थी गिरफ्तारी

कुछ दिन पहले छत्रीपुरा पुलिस ने राजश्री को गांजे के साथ गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया था कि उसने अपने घर की छत पर गांजे के पौधे भी उगाए थे। इस मामले में कार्रवाई कर उसे जेल भेजा गया था।



thesootrlinks



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃



🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Indore News | Mp latest news | मध्य प्रदेश न्यूज | इंदौर में खुलेआम बिक रहा गांजा



Tags:
  • Indore News
  • इंदौर में खुलेआम बिक रहा गांजा
  • मध्य प्रदेश न्यूज
  • फायरिंग
  • Mp latest news
  • गांजा