महाकाल लोक बनाने वाली कंपनी के मनोज बाबरिया अमेरिका जाने की जुगत में, CBI ने रोका

Sanjay Gupta | Jun 18, 2026, 13:41 IST
एमपी बाबरिया कंपनी के प्रमुख मनोज बाबरिया
उज्जैन में महाकाल लोक बनाने वाली एमपी बाबरिया कंपनी के प्रमुख मनोज बाबरिया अमेरिका जाने की जुगत में हैं। सीबीआई ने जल निगम के फर्जी बैंक गारंटी मामले में उन पर धोखाधड़ी का केस किया है। वहीं, वह अमेरिका जाने में जुटे थे। सीबीआई ने झटका दे दिया है।

मध्य प्रदेश जल निगम में फर्जी बैंक गारंटी कांड में तीर्थ गोपीकॉन कंपनी और एमपी बाबरिया दोनों उलझी हुई हैं। गोपीकॉन पर आरोप है कि उसने 183 करोड़ की बैंक गारंटी फर्जी दी और ठेके लिए थे। वहीं एमपी बाबरिया पर 67 करोड़ की फर्जी बैंक गारंटी पेश करने का आरोप है।



हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने इसमें जांच कर दिसंबर 2025 में दोनों कंपनियों के प्रमुखों के साथ अन्य आरोपियों पर केस किया है।



बाबरिया फिर लौटेंगे नहीं, सीबीआई ने खोली पोल

इस केस में पहले जिला कोर्ट इंदौर से मनोज बाबरिया की अग्रिम जमानत खारिज हो गई थी। वहीं, हाईकोर्ट ने 1 जून को कुछ शर्तों के साथ जमानत मंजूर कर ली। इसके बाद बाबरिया अमेरिका जाने में जुट गए थे।



वहीं, इस मामले में सीबीआई ने उनके केस को लेकर जिला कोर्ट में पोल खोल दी। साथ ही कहा कि वह अमेरिका जाकर लौटेंगे ही नहीं, क्योंकि उन पर संगीन आरोप हैं। बाबरिया की पत्नी और दोनों बच्चे वहीं सेटल हैं और वह खुद ग्रीन कार्ड होल्डर हैं। ऐसे में एक बार विदेश जाने की छूट मिली तो वह लौटेंगे नहीं।



बाबरिया यह बता रहे थे कारण

वहीं बाबरिया कारण बता रहे थे कि उनका वहां भी बिजनेस है। बच्चों और परिवार से मिलना है। साथ ही ग्रीन कार्ड को रिन्यू कराना है। बाबरिया ने यह भी सफाई दी थी कि उनकी कंपनी का देश में टर्नओवर 40 करोड़ से ज्यादा है। वह कहीं नहीं भागेंगे। वहीं, सीबीआई के तर्क के बाद जिला कोर्ट ने अमेरिका जाने की मांग खारिज कर दी।



महेश कुंभानी को जमानत नहीं

उधर फर्जी बैंक गारंटी घोटाले में फंसे तीर्थ गोपीकॉन कंपनी के प्रमुख महेश कुंभानी को हाईकोर्ट से झटका लगा है। जेल में बंद कुंभानी की जमानत याचिका हाईकोर्ट से भी खारिज हो गई है। फर्जी बैंक गारंटी केस में राहुल गुप्ता, फिरोज खान, गोविंद चंद हंसदा, कुंतल अधिकारी, गौरव धाकड़, राकेश जागीरदार व अन्य आरोपी हैं।



ये खबरें भी पढ़िए...



उज्जैन महाकाल लोक के बाद अब भव्य सांदीपनि लोक बनाने की तैयारी, जानें खासियत



महाकाल लोक बनाने वाली बाबरिया कंपनी 67 करोड़ की फर्जी बैंक गारंटी में उलझी, जमानत खारिज



MP News: महाकाल लोक के बाद एमपी में बनेगा भव्य शनि लोक, 110 करोड़ में होगा तैयार



महाकाल के भक्तों के खुशखबरी, अब महाकाल लोक पहुंचना होगा और आसान, ये रहा मास्टर प्लान



Tags:
  • MP News
  • इंदौर
  • महाकाल लोक
  • मध्य प्रदेश जल निगम
  • तीर्थ गोपीकॉन कंपनी
  • तीर्थ गोपीकॉन
  • बैंक गारंटी फर्जी
  • बैंक गारंटी