MP के ज्योतिर्लिंग और प्रमुख मंदिरों के दर्शन के लिए IRCTC ने तैयार किया सस्ता टूर पैकेज
Jyotirlinga Tour: भारत में 12 ज्योतिर्लिंग हैं, जो हिंदू धर्म के प्रमुख धार्मिक स्थल माने जाते हैं। इनमें से दो प्रमुख ज्योतिर्लिंग मध्य प्रदेश में स्थित हैं—महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर। इन दोनों मंदिरों के दर्शन का सपना कई श्रद्धालुओं का होता है। तो ऐसे में अब, IRCTC ने एक बेहतरीन टूर पैकेज तैयार किया है, जिसके माध्यम से आप मध्य प्रदेश के इन प्रमुख ज्योतिर्लिंगों और अन्य धार्मिक स्थलों का दर्शन कर सकते हैं।
इस पैकेज में आपको न केवल ज्योतिर्लिंगों के दर्शन होंगे, बल्कि मध्य प्रदेश के कई ऐतिहासिक मंदिरों का भी दौरा करने का मौका मिलेगा। आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में।
ये खबर भी पढ़ें... 400 साल पुराने इंदौर के इस राधा कृष्ण मंदिर में मूर्तियों की नहीं वस्त्रों की होती है पूजा
IRCTC का टूर पैकेज
IRCTC ने मध्य प्रदेश के ज्योतिर्लिंगों और अन्य प्रमुख मंदिरों के दर्शन के लिए सस्ता और सुविधाजनक टूर पैकेज पेश किया है। इस पैकेज में आपको महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर के दर्शन का मौका मिलेगा, साथ ही अन्य प्रमुख मंदिरों का भी भ्रमण होगा। ज्यादा जानकारी के लिए आप IRCTC के इस लिंक www.irctctourism.com/pacakage_description?packageCode=SHR097 पर क्लिक कर सकते हैं।
ये खबर भी पढ़ें...जानें चैत्र नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा और उनके भोग का राज
टूर पैकेज की कीमत
टूर पैकेज का किराया यात्रियों के तहत चुनी गई ऑक्यूपेंसी के मुताबिक अलग-अलग होगा।
- इसमें ट्रिपल ऑक्यूपेंसी में प्रति व्यक्ति खर्च 26 हजार 5 सौ 90 रुपए है।
- जबकि डबल ऑक्यूपेंसी में प्रति व्यक्ति 27 हजार 8 सौ 85 रुपए चुकाने होंगे।
- सिंगल ऑक्यूपेंसी का खर्च प्रति व्यक्ति 35 हजार 5 सौ 95 रुपए है।
- 5 से 11 साल के बच्चों के लिए बेड के साथ 23 हजार 9 सौ 90 रुपए है।
- बिना बेड के 22 हजार 6 सौ 20 रुपए चार्ज किया जाएगा।
टूर पैकेज के लिए टैरिफकी कीमत अलग-अलग होगी। इस कीमत में आपको खाना, रहने की व्यवस्था और यात्रा की सभी सुविधाएं शामिल होंगी। यह एक बेहतरीन अवसर है उन श्रद्धालुओं के लिए जो मध्य प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों का दौरा करना चाहते हैं।
खाने-रहने की व्यवस्था
बता दें कि इस टूर पैकेज में आपको न केवल ज्योतिर्लिंगों के दर्शन होंगे, बल्कि इन प्रमुख मंदिरों के दर्शन भी होंगे: सांची स्तूप, भोजेश्वर महादेव मंदिर, जनजातीय संग्रहालय, हरसिद्धि मंदिर, मंगलनाथ मंदिर, नवग्रह शनि मंदिर, ओंकारेश्वर मंदिर, राम घाट, महाकालेश्वर मंदिर, अहिल्या देवी किला और नर्मदा घाट के भी दर्शन कर पाएंगे।
इस टूर पैकेज में यात्रियों को खाना, रहने की व्यवस्था और यात्रा के दौरान सभी जरूरी सुविधाएं दी जाएंगी। यात्रा के दौरान आपको गाइडेड टूर भी मिलेगा, जिससे आपको प्रत्येक स्थान की धार्मिक और ऐतिहासिक जानकारी मिलेगी।
ये खबर भी पढ़ें... रामनवमी 2025: इस बार क्यों है भगवान राम का जन्मोत्सव खास, जानें विशेष पूजा का समय
विशेष आकर्षण
इस पैकेज में आप खजराना गणेश मंदिर, लाल बाग पैलेस और श्री चिंतामन गणेश मंदिर जैसे प्रमुख मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं। इसके अलावा, नर्मदा घाट और राम घाट पर शांति और भक्ति का अनुभव भी मिलेगा। इस टूर पैकेज के बारे में अधिक जानकारी और बुकिंग के लिए आप IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
वेबसाइट लिंक है: IRCTC Tour Package Details
ये खबर भी पढ़ें...रविवार को इस विधि से करें सूर्य पूजा, किस्मत और करियर में आ जाएगी चमक