छतरपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, 8 साल की मासूम को पत्थर से कुचला, आंखें फोड़ीं

Rohit Sahu | Apr 24, 2025, 15:18 IST
mp chhatarpur case
छतरपुर जिले के बड़ामलहरा में एक 8 साल की मासूम बच्ची के साथ पड़ोसी द्वारा दुष्कर्म का प्रयास और फिर हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाया जाएगा।

MP News: छतरपुर (Chhatarpur) के बड़ामलहरा में एक 8 साल की मासूम बच्ची के साथ पड़ोसी द्वारा की गई बर्बरता ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया है। आरोपी ने पहले बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया और फिर विफल होने पर उसे पत्थर से कुचलकर मार डाला। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में आक्रोश और दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।



क्या है मामला?

पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी बालकिशन यादव को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने बताया कि आरोपी को जल्द ही सख्त सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाया जाएगा। पुलिस ने बताया कि आरोपी अविवाहित है और शराब पीने का आदी है।



फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा मामला

छतरपुर एसपी अगम जैन ने बताया कि आरोपी के खिलाफ जघन्य अपराध की श्रेणी में मामला दर्ज किया गया है और इसे फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाया जाएगा ताकि आरोपी को जल्द से जल्द सख्त सजा मिल सके। पुलिस ने घटना स्थल से सबूत जुटाए हैं और आरोपी के खिलाफ मजबूत केस बनाने के लिए पड़ोसियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने बच्ची की मृत्यु पर उसके परिवार को रेडक्रॉस से 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। तहसीलदार बड़ामलहरा ने बताया कि पीड़ित परिवार को हर संभव मदद मुहैया कराई जाएगी।



यह भी पढ़ें...मासूम की हत्या : सिर में कील ठोककर मां को थमा दी लाश, बोली- लो, तुम्हारा बच्चा मर गया



पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इतंजार

बुधवार को डॉक्टरों के पैनल ने बच्ची का पोस्टमॉर्टम किया। डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची के शरीर पर गंभीर चोटें थीं और इलाज के दौरान उसकी मौत हुई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में विस्तृत जानकारी सामने आएगी। परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच पूरी तरह से निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से की जाएगी और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।



यह भी पढ़ें...छतरपुर जिला अस्पताल में डॉक्टर ने की बुजुर्ग के साथ मारपीट, वायरल वीडियो वायरल



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • पॉक्सो एक्ट
  • Chhatarpur
  • छतरपुर
  • छतरपुर एसपी अगम जैन