छतरपुर जिला अस्पताल में डॉक्टर ने की बुजुर्ग के साथ मारपीट, वायरल वीडियो वायरल

Sandeep Kumar | Apr 20, 2025, 18:25 IST
Share
chhatarpur-hospital-doctor
chhatarpur-hospital-doctor

छतरपुर जिला अस्पताल में डॉक्टर ने बुजुर्ग के साथ मारपीट की है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो को देखकर स्थानीय लोग और सोशल मीडिया यूजर्स ने नाराजगी जताई है।

MP NEWS: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां के जिला अस्पताल में एक डॉक्टर ने 77 साल के बुजुर्ग के साथ मारपीट की है। दरअसल बुजुर्ग अपनी पत्नी का इलाज कराने अस्पताल पहुंचे थे। इस दौरान डॉक्टर ने उनके साथ न सिर्फ मारपीट की, बल्कि उन्हें घसीटते हुए अस्पताल के बाहर फेंक दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया है। जिससे लोग भड़क गए हैं और इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

वायरल वीडियो में दिखाया गया कि बुजुर्ग को अस्पताल में घसीटा जा रहा है। वहां मौजूद लोग घटना का वीडियो बनाने लगते हैं। जब डॉक्टर ने देखा कि लोग वीडियो बना रहे हैं, तो वह मौके से फरार हो गया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए छतरपुर पुलिस ने डॉक्टर राजेश मिश्रा पर FIR दर्ज कर ली है। उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 115(2), 296, 3(5), 351(3) के तहत कार्रवाई की गई है।

c0ecf5ac-4fc
c0ecf5ac-4fc

ये खबर भी पढ़िए... मध्य प्रदेश के सभी विभाग होंगे डिजिटल, सीएम मोहन यादव का ऐलान

ये खबर भी पढ़िए... मंदिर के नीचे चट्टान से टपक रहा बूंद-बूंद पानी, बुझा रहा लोगों की प्यास

सिविल सर्जन ने दी सफाई

इस घटना के बाद सिविल सर्जन जीएल अहिरवार ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर को समझाया है कि बुजुर्गों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। हालांकि, स्थानीय लोग इस घटना को लेकर बेहद नाराज हैं और उनका कहना है कि सिर्फ समझाइश से काम नहीं चलेगा।

ये खबर भी पढ़िए... कुम्हारी टोल प्लाजा को बंद करने को प्रदर्शन, वाहनों की लगी कतार

पहले भी हो चुके हैं ऐसे मामले

यह पहली बार नहीं है जब छतरपुर जिला अस्पताल में इस तरह की घटना हुई हो। इससे पहले भी अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा मरीजों के साथ मारपीट के मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे मामलों के बढ़ने से स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

ये खबर भी पढ़िए...जातिगत जनगणना और 27% OBC आरक्षण पर कांग्रेस का दबाव बढ़ा, मोहन यादव को पत्र लिखेंगे जीतू पटवारी

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • छतरपुर
  • बुजुर्ग
  • वीडियो वायरल
  • छतरपुर जिला अस्पताल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा