जातिगत जनगणना और 27% OBC आरक्षण पर कांग्रेस का दबाव बढ़ा, मोहन यादव को पत्र लिखेंगे जीतू पटवारी
Manish Kumar | Published:
Photograph: (the sootr)
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार पर OBC के 27% आरक्षण को लेकर गंभीर आरोप लगाए, कहा- शिवराज और मोहन सरकार ओबीसी के हक को छीनने का काम कर रही है।
MP News Hindi: मध्यप्रदेश में ओबीसी आरक्षण एक बार फिर सियासी बहस के केंद्र में आ गया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार पर बड़ा हमला करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जानबूझकर 27% आरक्षण को रोक रही है और कोर्ट में भी सही से पक्ष नहीं रखा जा रहा।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शनिवार को मीडिया से बातचीत करते हुए मौजूदा मोहन यादव सरकार पर ओबीसी वर्ग का हक मारने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी पिछले कई सालों से संविधान और आरक्षण की बात कर रहे हैं। देश के जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, वहां जाति जनगणना शुरू हो चुकी है।
जीतू पटवारी (Jitu Patwari) ने कहा कि कमलनाथ सरकार के दौरान ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने की दिशा में ठोस प्रयास शुरू हो चुके थे। लेकिन, एक मेडिकल छात्रा की याचिका के जरिए मामला कोर्ट में ले जाया गया और बाद में सरकार गिरा दी गई। उन्होंने कहा कि कोर्ट में सरकार की ओर से पक्ष रखने वाले महाधिवक्ता प्रशांत सिंह ने आरक्षण का समर्थन तक नहीं किया।
यह भी पढ़ें... मंदिर के नीचे चट्टान से टपक रहा बूंद-बूंद पानी, बुझा रहा लोगों की प्यास
पटवारी ने सीधा आरोप लगाया कि चाहे शिवराज सिंह की सरकार हो या मोहन यादव की, दोनों ही ओबीसी आरक्षण देने के पक्ष में नहीं हैं। वे पीछे के रास्ते से आरक्षण रोकने का काम कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल की पुलिस और सब इंजीनियर की भर्तियों में भी 27 प्रतिशत आरक्षण पर रोक लगा दी गई है।
यह भी पढ़ें... सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन को लेकर सरकार पर हमलावर हुई कांग्रेस, पटवारी बोले...
उन्होंने कहा कि वे CM मोहन यादव को पत्र लिखकर जातिगत जनगणना और 27 प्रतिशत आरक्षण (27 percent OBC reservation) की मांग करेंगे। पटवारी ने दावा किया कि आरक्षण नहीं मिलने और वैकेंसी रुके होने से अब तक 22 युवाओं ने आत्महत्या कर ली है।
यह भी पढ़ें... जीतू पटवारी का मोहन यादव सरकार पर हमला: मध्य प्रदेश में दलितों पर अत्याचार और माफियाओं का शासन
पटवारी ने यह भी कहा कि कांग्रेस अब ओबीसी महासभा के साथ मिलकर इस मुद्दे को सड़क से लेकर कोर्ट तक लड़ेगी। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि आखिर संविधानिक अधिकारों को रोका क्यों जा रहा है? उन्होंने कहा कि अब वक्त है कि जनता इस अन्याय के खिलाफ खड़ी हो।
यह भी पढ़ें... पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के खिलाफ वारंट जारी, लोकसभा चुनाव से जुड़ा है मामला
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शनिवार को मीडिया से बातचीत करते हुए मौजूदा मोहन यादव सरकार पर ओबीसी वर्ग का हक मारने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी पिछले कई सालों से संविधान और आरक्षण की बात कर रहे हैं। देश के जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, वहां जाति जनगणना शुरू हो चुकी है।
जीतू पटवारी (Jitu Patwari) ने कहा कि कमलनाथ सरकार के दौरान ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने की दिशा में ठोस प्रयास शुरू हो चुके थे। लेकिन, एक मेडिकल छात्रा की याचिका के जरिए मामला कोर्ट में ले जाया गया और बाद में सरकार गिरा दी गई। उन्होंने कहा कि कोर्ट में सरकार की ओर से पक्ष रखने वाले महाधिवक्ता प्रशांत सिंह ने आरक्षण का समर्थन तक नहीं किया।
यह भी पढ़ें... मंदिर के नीचे चट्टान से टपक रहा बूंद-बूंद पानी, बुझा रहा लोगों की प्यास
‘सरकार नहीं देना चाहती आरक्षण’
जातिगत जनगणना और 27% OBC आरक्षण पर कांग्रेस का दबाव बढ़ा, CM मोहन यादव को पत्र लिखेंगे मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी
लिंक पर क्लिक कर जानें पूरा मामला https://t.co/N4Ls12tCtI#obcreservation #obc #castecensus #jitupatwari #congress #MadhyaPradesh #mohanyadav… https://t.co/vPTManocVJ pic.twitter.com/L4edxVhm6g
— TheSootr (@TheSootr) April 20, 2025
‘मोहन यादव को लिखूंगा पत्र’
यह भी पढ़ें... जीतू पटवारी का मोहन यादव सरकार पर हमला: मध्य प्रदेश में दलितों पर अत्याचार और माफियाओं का शासन
‘कांग्रेस सड़क से लेकर कोर्ट तक लड़ेगी लड़ाई’
यह भी पढ़ें... पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के खिलाफ वारंट जारी, लोकसभा चुनाव से जुड़ा है मामला
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari