छतरपुर में दलित युवक की गोली मारकर हत्या, राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश सरकार को घेरा

Rohit Sahu | Jun 10, 2025, 10:29 IST
rahul gandhi chhatarpur case
छतरपुर में राशन लेने के दौरान गोलीबारी में 19 साल के दलित युवक की मौत हो गई। हत्या की इस घटना से भारी बवाल हुआ। अब इस मामले की आंच दिल्ली तक पहुंच गई।

MP News: एमपी के छतरपुर में रविवार सुबह करीब 10 बजे सरकारी राशन दुकान पर राशन बांटा जा रहा था। राशन वितरण के दौरान सेल्समैन और ग्रामीणों के बीच बहस शुरू हो गई। बहस के बाद अचानक गुस्साई भीड़ राशन विक्रेता (सेल्समैन) के घर में घुस गई और मारपीट और तोड़फोड़ शुरू कर दी। विवाद इतना बढ़ा की फायरिंग शुरू हो गई, इस फायरिंग में एक 19 साल के दलित युवक की मौत हो गई। अब इस मामले ने तूल पकड़ लिया है।



पिता ने किया आत्मदाह का प्रयास

राहुल गांधी ने जताई नाराजगी

घटना पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सरकार से तीखे सवाल पूछे। उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने लिखा कि मध्यप्रदेश में 19 साल के पंकज प्रजापति को सिर्फ़ इसलिए सरेआम गोली मार दी गई। क्योंकि उसने दलित होकर अपने हिस्से का हक मांगा। FIR दर्ज नहीं की गई, पोस्टमार्टम टाल दिया गया। क्योंकि गुनहगार नेता सत्ता की गोद में बैठा है और सत्ता मनुवादी और बहुजन विरोधी BJP की है।



मोदी सरकार के 11 साल - दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के लिए अपमान, हिंसा और भेदभाव से भरे रहे हैं। इन्हें संस्थागत रूप से दोयम दर्जे का नागरिक बनाने और मुख्यधारा से दूर रखने की साजिश लगातार जारी है। दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी हो, और उन्हें कड़ी से कड़ी सज़ा दिलाई जाए। मैं प्रजापति परिवार और देश के हर बहुजन के साथ खड़ा हूं। यह लड़ाई सम्मान, न्याय और बराबरी की है और हम ये लड़ाई हर हाल में जीतेंगे।



इन लोगों पर केस दर्ज

पुलिस ने प्रवीण उर्फ कट्टू पटेरिया, नवीन पटेरिया और सेल्समैन रामसेवक अरजरिया के खिलाफ कई धाराओं में FIR दर्ज की है। वहीं CSP अमन मिश्रा ने बताया कि प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया है। तीन नामजद लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं।



यह भी पढ़ें...पत्नी ने की मायके जाने की जिद... पति ने कर दी 9 माह के मासूम की हत्या



हत्या में बीजेपी, RSS से जुड़े नेता का नाम

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। पोस्ट में लिखा गया कि जब दिल्ली में मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने का जश्न चल रहा है, तब छतरपुर की ज़मीन दलित युवक के खून से लाल हो गई।



एमपी कांग्रेस के अनुसार, नौगांव में एक दलित युवक को सिर्फ इसलिए गोली मार दी गई क्योंकि उसने राशन मांगने की हिम्मत की थी। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इस जघन्य हत्या के पीछे भाजपा और आरएसएस से जुड़े प्रवीण पटेरिया का नाम सामने आ रहा है।



यह भी पढ़ें...सोनम और राजा रघुवंशी की कहानी है बड़ा सबक, शादी के रिश्ते में ये सावधानियां बेहद जरूरी



thesootr links



दलित हत्याकांड | दलित युवक की हत्या



Tags:
  • MP News
  • राहुल गांधी
  • छतरपुर
  • मध्य प्रदेश कांग्रेस
  • दलित युवक की हत्या
  • दलित हत्याकांड