पत्नी ने की मायके जाने की जिद... पति ने कर दी 9 माह के मासूम की हत्या

Harrison Masih | Jun 09, 2025, 15:05 IST
Share
husband killed 9 month old child soorajpur the sootr
husband killed 9 month old child soorajpur the sootr

सूरजपुर जिले के भटगांव थाना क्षेत्र के चंदरपुर गांव में एक व्यक्ति ने अपने 9 महीने के बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी, और फिर अपनी पत्नी पर भी धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया।

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है। भटगांव थाना क्षेत्र के चंदरपुर गांव में एक व्यक्ति ने अपने 9 महीने के बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी, और फिर अपनी पत्नी पर भी धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया। इस भयावह घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

ये खबर भी पढ़ें... बालाघाट में मां बनी मासूम की हत्यारी : सास के पूछने पर बोली दबा दिया गला

ये है पूरी घटना

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक और उसकी पत्नी के बीच कुछ दिनों से पारिवारिक विवाद चल रहा था। शुक्रवार को पत्नी ने पति से मायके जाने की बात कही, जिससे पति भड़क गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर आरोपी ने पहले अपनी पत्नी पर हमला किया और फिर मासूम बेटे को भी नहीं बख्शा।

ये खबर भी पढ़ें... मासूम की हत्या : सिर में कील ठोककर मां को थमा दी लाश, बोली- लो, तुम्हारा बच्चा मर गया

मासूम की हत्या, मां गंभीर

गुस्साए आरोपी ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले उसने अपने 9 माह के बेटे की हत्या कर दी, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई।

आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही भटगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें... दो जुड़वां मासूम की हत्या करने वाली मां अरेस्ट, जानें पूरा मामला

पीड़िता अस्पताल में भर्ती

स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।

पुलिस का बयान:

थाना प्रभारी, भटगांव- "हमें सूचना मिली कि एक युवक ने पारिवारिक विवाद में अपनी पत्नी और मासूम बेटे पर हमला किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।
ये खबर भी पढ़ें... इंदौर में परनाना ने रजाई में मुंह दबाकर की 4 साल के मासूम की हत्या: पोती की दूसरी शादी में मान रहा था रोड़ा

father killed son | crime in surajpur | chattisgarh | पिता ने की बेटे की हत्या | पत्नी पर जानलेवा हमला

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • father killed son
  • पिता ने की बेटे की हत्या
  • धारदार हथियार से हमला
  • crime in surajpur
  • chattisgarh
  • पत्नी पर जानलेवा हमला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच