बालाघाट में मां बनी मासूम की हत्यारी : सास के पूछने पर बोली दबा दिया गला

Abhilasha Saksena Chakraborty | Published:
Share
Mother killed 3-month-old daughter in Balaghat
Mother killed 3-month-old daughter in Balaghat

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में एक मां ने अपनी तीन माह की बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है, पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

MP News: मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जिले के किरनापुर थाना क्षेत्र के ग्राम मौदा में एक निर्दयी मां ने अपनी तीन माह की बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी।इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस घटना की जाँच कर रही है।

पुलिस को मिली असामान्य मौत की सूचना

जानकारी के अनुसार, रजेगांव चौकी क्षेत्र के मौदा गांव से पुलिस को सूचना दी गई कि एक तीन माह की बालिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई है। सूचना मिलते ही एसडीओपी ओमप्रकाश और एफएसएल अधिकारी गौतमा मेश्राम की टीम मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता से जांच शुरू की।

जांच में हुआ हुआ खुलासा

शुरुआती जांच में यह मामला सामान्य मौत प्रतीत हुआ, लेकिन जब पुलिस ने गहराई से पूछताछ और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का अवलोकन किया, तो बालिका की हत्या की पुष्टि हुई। पोस्टमार्टम में पता चला कि बच्ची की गला दबाकर हत्या की गई थी। ये भी पढ़ें: भाई की हत्या कर शव नदी में फेंका, अंगूठी देखकर बीवी ने पहचाना तो कब्र से वापस निकाला

कैसे की बच्ची की हत्या

घटना वाली रात करीब एक बजे दीपाली ने अपनी सास को बताया कि बच्ची दूध नहीं पी रही और उसकी हरकतें बंद हो गई हैं। सास ने जब बच्ची को देखा तो उसका शरीर ठंडा हो चुका था। पूछताछ में दीपाली ने स्वीकार किया कि उसने बच्ची का गला दबाकर उसकी जान ले ली।

पति की मौत के बाद महिला थी मानसिक तनाव में

किरनापुर थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपी दीपाली मते (24 वर्ष) के पति की मौत नवंबर 2024 में हुई थी। तब से ही वह अपनी सास के साथ रह रही थी। लोगों का कहना है कि पति की मृत्यु के बाद से ही दीपाली मानसिक तनाव में थी। बच्ची की परवरिश और घर की ज़िम्मेदारियों के कारण इसी तनाव के चलते उसने यह अमानवीय कृत्य किया होगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃



Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • बालाघाट
  • पुलिस
  • हत्या
  • बच्ची की हत्या
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर