भाई की हत्या कर शव नदी में फेंका, अंगूठी देखकर बीवी ने पहचाना तो कब्र से वापस निकाला
Abhilasha Saksena Chakraborty | May 15, 2025, 16:31 IST
Man killed brother in Dhar
मध्य प्रदेश के धार ज़िले के मनावर में एक आदमी ने अपने छोटे भाई को हनीट्रैप में फंसाने के बाद उसकी हत्या कर दी। मृतक की पत्नी और बच्चों को आरोपियों से लगातार धमकी मिल रही है।
MP News:मध्यप्रदेश के धार ज़िले में एक घटना ने सबको चौंका दिया। एक शख्स ने भाई को हनीट्रैप में फंसाने के बाद ढाई लाख रुपए की सुपारी देकर उसको मरवा दिया। बचने के लिए उसने भाई का शव नदी में बहा दिया। घटना में शामिल तीन फरार आरोपियों के खतरे को देखते हुए मृतक गलसिंह मंडलोई की पत्नी संगीताबाई मंडलोई ने अपने बच्चों के साथ घर छोड़कर अपनी माता-पिता के घर शरण ले ली है। गलसिंह मंडलोई के दो बेटे और एक बेटी हैं, जो इस मुश्किल घड़ी में परिवार के साथ खड़े हैं। परन्तु, आरोपियों की धमकियों और संभावित खतरे के चलते परिवार ने अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया है। आरोपी परिवार को लगातार धमकियां दे रहे हैं। पत्नी संगीताबाई मानसिक रूप से डरी हुई हैं और सुरक्षा की मांग कर रही हैं। पुलिस ने इस मामले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है। ये भी पढ़ें: हनी ट्रैप खुलासे पर डीके शिवकुमार ने साधी चुप्पी, 48 विधायकों के शिकार की कहानी स्थानीय पुलिस ने परिवार को सुरक्षा देने के लिए गश्त बढ़ाई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। पीड़ित परिवार को मानसिक और सामाजिक सहायता मुहैया कराई जा रही है। परिवार ने भी प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए ताकि उन्हें मानसिक शांति मिल सके।
कैसे पता चला
मृतक गलसिंह मंडलोई 20 अप्रैल से लापता था। 22 अप्रैल को उसके लापता होने की रिपोर्ट लिखाई गई थी। पुलिस को नदी में शव मिला और जब कोई पहचान नहीं मिली तो उसको दफना दिया गया। लेकिन मृतक की पत्नी ने एक फोटो में अपने पति की अंगूठी पहचान ली और फिर उसके शव को कब्र से निकाला गया। मनावर के देवरा गांव में यह घटना हुई थी। माना जा रहा है जमीन विवाद के कारण भाई ने हत्या को अंजाम दिया था। बड़े भाई, भाभी और सात लोगों को आरोपी बनाया गया है। चार लोग गिरफ्तार हो चुके हैं और तीन आरोपी अभी फरार हैं। इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अभियान जारी है।
पत्नी ने सुरक्षा की मांग की
प्रशासन की कार्रवाई
- thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava