छिंदवाड़ा में स्ट्रांग रूम के CCTV कैमरे हुए बंद , नकुलनाथ की बढ़ी धड़कन

Vikram Jain | May 13, 2024, 24:35 IST
Chhindwara Lok Sabha seat Strong Room CCTV cameras closed द सूत्र
छिंदवाड़ा में बिगड़े मौसम के बीच आकाशीय बिजली गिरने की वजह से स्ट्रॉन्ग रूम की 3 विधानसभा की एलईडी स्क्रीन अचानक बंद हो गई। 45 मिनट तक कैमरे बंद रहने से पार्टी प्रतिनिधियों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने CCTV को फिर चालू करवाया।

BHOPAL. छिंदवाड़ा से स्ट्रांग रूम के सीसीटीवी कैमरे बंद होने का मामला सामने आया है। रविवार को छिंदवाड़ा में अचानक आंधी तूफान और बारिश के साथ बिजली गिरने की घटना हुई। बिजली गिरने से पीजी कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम की कुछ विधानसभा के सीसीटीवी की स्क्रीन बंद ( Strong Room CCTV camera screen off ) हो गई। मामले में सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे प्रशासन के अधिकारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद सीसीटीवी कैमरे चालू करवाए। सीसीटीवी कैमरों में तकनीकी गड़बड़ी आने की वजह से राजनैतिक पार्टी के अधिकृत प्रतिनिधियों में हड़कंप मच गया। इधर छिंदवाड़ा लोकसभा सीट ( Chhindwara Lok Sabha seat) से सांसद नकुलनाथ ( Nakulnath ) ने x पर ट्वीट कर सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।



कांग्रेस और बीजेपी के एजेंटों ने दी सूचना


बता दे कि रविवार की दोपहर में अचानक बारिश का मौसम बना और आंधी तूफान के साथ बारिश शुरू हो गई। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने की घटना हुई, जिसके बाद पीजी कॉलेज में स्ट्रांग रूम के छिंदवाडा, जुन्नारदेव और अमरवाड़ा विधानसभा के कैमरे बंद हो गए। इस दौरान EVM की सुरक्षा में बैठे कांग्रेस और बीजेपी के एजेंटों ने तत्काल मौके पर पहुंचे और अपर कलेक्टर केसी बोपचे को घटना की सूचना दी।





ये खबर भी पढ़ें...


Lok Sabha election : 8 सीटों पर वोटर्स करेंगे 74 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला , दांव पर दिग्गजों की साख



45 मिनट की कड़ी मशक्क्त के बाद चालू हुए सीसीटीवी


स्ट्रांग रूम के कैमरे बंद होने की सूचना लगते ही मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने ऑपरेटर की मदद से 45 मिनट की मशक्कत के बाद बंद सीसीटीवी चालू करवाया। उन्होंने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से कुछ कैमरे बंद हो गए थे। चालू करवा दिए गए हैं। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए पर्याप्त बल लगा है। कांग्रेस-बीजेपी के एजेंट भी संतुष्ट है। उपजिला निर्वाचन अधिकारी के सी बोपचे ( Officer KC Bopche ) ने बताया कि आकाशीय बिजली की वजह से तकनीकी खराबी आने के कारण एलइडी स्क्रीन बंद हो गई थी जिसे ठीक करवा लिया गया है।



ये खबर भी पढ़ें...



स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग


नकुलनाथ ने लिखा कि ‘छिंदवाड़ा में आकाशीय बिजली गिरने से स्ट्रांग रूम के सीसीटीवी खराब होने की सूचना प्राप्त हुई। इस घटना की जानकारी के विषय में संबंधित अधिकारी से फोन पर जल्द ही समस्या का निराकरण करने के लिए चर्चा हुई । स्ट्रांग रूम में छिंदवाड़ा परिवार का उज्जवल भविष्य है। इसकी पारदर्शिता बनी रहे इसलिए स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाए और आगे भी मौसम खराब होने से ऐसी घटना ना हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए।’



बता दे कि छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र की 7 विधान सभाओं की ईवीएम का स्ट्रॉन्ग रूम पीजी कॉलेज में बनाया गया है जिसमें 3 लेयर सुरक्षा व्यवस्था,सीसीटीवी कैमरे द्वारा लगातार देखरेख की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से 24घंटे एलईडी स्क्रीन में विधानसभा वार प्रसारण किया जा रहा है। छिंदवाड़ा की 7 विधान सभा की एलईडी स्क्रीन पर राजनैतिक पार्टी के अधिकृत प्रतिनिधी 24 घंटे मॉनिटरिंग कर रहे हैं।



Tags:
  • नकुलनाथ
  • Chhindwara Lok Sabha Seat
  • छिंदवाड़ा लोकसभा सीट
  • Nakulnath
  • Strong Room CCTV camera screen off