मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार आ रहे इंदौर, ओंकारेश्वर और महेश्वर जाएंगे

Sanjay Gupta | Jul 03, 2026, 19:40 IST
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार आ रहे इंदौर
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार इंदौर आ रहे हैं। हालांकि कुमार ओंकारेशवर में दर्शन और पूजा के लिए आ रहे हैं, लेकिन वह इंदौर में मीटिंग भी लेंगे। प्रशासन इनके दौरे की तैयारी में जुट गया है।

Indore. भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार शनिवार 4 जुलाई को इंदौर आ रहे हैं। उनके औपचारिक दौरे का शेड्यूल आ गया है। इसके लिए जिला प्रशासन इंदौर तैयारी में जुट गया है। कुमार इंदौर में करीब 1200 बीएलओ के साथ संवाद करेंगे। साथ ही मीटिंग भी लेंगे। इसमें सभी अधिकारी मौजूद रहेंगे। यह मीटिंग लता मंगेशकर ऑडिटोरियम इंदौर में होगी।



ओंकारेश्वर और महेश्वर जाएंगे

ज्ञानेश कुमार के दौरे की मुख्य वजह ओंकारेश्वर में दर्शन है। वह इंदौर में मीटिंग के बाद शनिवार शाम को ओंकारेश्वर रवाना हो जाएंगे। फिर रविवार सुबह ज्योतिर्लिंग के दर्शन और पूजन करेंगे और फिर महेश्वर दौरे पर जाएंगे। महेश्वर में वह अहिल्या किला भी देकने जाएंगे और हैंडलूम यूनिट भी जाएंगे। फिर वह रविवार को इंदौर आकर दिल्ली रवाना होंगे।



यह है ज्ञानेश कुमार का शेड्यूल

  • शनिवार 4 जुलाई
  • दोपहर 2.50 बजे इंदौर आगमन
  • दोपहर 4 बजे- इंदौर में बीएलओ मीटिंग
  • रात 8 बजे ओंकारेश्वर, रात को पूजा फिर नाइट स्टे
  • रविवार 5 जुलाई
  • सुबह साढ़े चार बजे ज्योतिर्लिंग पूजा
  • सुबह 6 बजे नर्मदा घाट आरती
  • सुबह 8.20 बजे महेश्वर
  • सुबह 11 बजे अहिल्या फोर्ट
  • दोपहर 4 बजे महेश्वर हैंडलूम यूनिट
  • रात 7.25 बजे इंदौर एयरपोर्ट और दिल्ली रवाना

ये भी पढ़ें...

इंदौर की DAVV में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती, 65 साल उम्र वाले भी कर सकते हैं आवेदन



इंदौर की अनिका शर्मा को 9 करोड़ के इंजेक्शन के लिए दान की घोषणा, फिर पलटे नेता, अब फोन भी नहीं उठाते



ई साक्ष्य जुटाने में पिछड़ी मध्यप्रदेश पुलिस, भोपाल-इंदौर भी जांच में फिसड्डी



केन-बेतवा लिंक परियोजना की मंजूरी पर सवाल, अधूरा पुनर्वास बना बड़ी वजह





Tags:
  • इंदौर
  • भारत निर्वाचन आयोग
  • ओंकारेश्वर
  • महेश्वर
  • ज्ञानेश कुमार