MP High Court New Chief Justice : पहले दलित मुख्य न्यायाधीश ने ली शपथ

Pratibha ranaa | Sept 24, 2024, 08:56 IST
मुख्य न्यायाधीश का शपथ ग्रहण
जस्टिस सुरेश कुमार कैत को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट का 28वां मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल 6 माह का रहेगा। जस्टिस कैत ने दिल्ली हाईकोर्ट में कई महत्वपूर्ण फैसले दिए हैं...

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के 28वें मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत 25 सितंबर को सुबह 11 बजे राज भवन में शपथ ली। भोपाल में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने जस्टिस श्री सुरेश कुमार कैत को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। यह शपथ ग्रहण कार्यक्रम राज भवन में आयोजित किया गया था।



शनिवार को कानून मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, जस्टिस सुरेश कुमार कैत को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट का 28वां मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल छह महीने का होगा। जस्टिस कैत, जो पहले दिल्ली हाईकोर्ट के वरिष्ठ जज रह चुके हैं, का नाम 17 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली कॉलेजियम ने अनुशंसा किया था।



हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का पद 24 मई से खाली था

24 मई को जस्टिस रवि मलिमठ के सेवानिवृत्त होने के बाद से यह पद खाली था। इस दौरान जस्टिस शील नागू और जस्टिस संजीव सचदेवा को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। इससे पहले जुलाई में कॉलेजियम ने जस्टिस जीएस संधूवालिया को इस पद के लिए अनुशंसा की थी, लेकिन बाद में इसे संशोधित कर जस्टिस कैत को नियुक्त किया गया।



ये खबर भी पढ़िए...जस्टिस सुरेश कुमार कैत होंगे मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस: जानिए उनका अब तक का सफर



कानूनी करियर में कई महत्वपूर्ण फैसले

जस्टिस कैत ने अपने कानूनी करियर में कई अहम मामलों की सुनवाई की है। इनमें सबसे महत्वपूर्ण नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) और जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में हुई हिंसा से जुड़े मामले हैं, जिनमें उनके दृष्टिकोण की सराहना की गई थी।



दिल्ली से शुरू हुआ कानूनी सफर

हरियाणा निवासी जस्टिस कैत ने दिल्ली विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई की और 1989 में वकालत शुरू की। उन्होंने भारतीय रेलवे और यूपीएससी जैसे मामलों में केंद्र सरकार की ओर से केस लड़े। 2008 में उन्हें दिल्ली हाईकोर्ट में अतिरिक्त जज नियुक्त किया गया, और 2013 में स्थायी जज के रूप में पदोन्नत किया गया।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें









Tags:
  • Madhya Pradesh High Court
  • मध्यप्रदेश हाईकोर्ट
  • नागरिकता संशोधन अधिनियम
  • द सूत्र
  • मध्य प्रदेश न्यूज
  • मध्य प्रदेश न्यूज हिंदी
  • MP High Court New Chief Justice
  • मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत
  • Chief Justice Suresh Kumar Kait
  • CAA Hearing
  • जस्टिस कैत के फैसले
  • Delhi High Court Judge