जीतू पटवारी की बैठक में नहीं पहुंचे कमेटी व मोर्चा पदाधिकारी

Sanjay Gupta | Dec 13, 2024, 11:39 IST
JITU PATWARI
जीतू पटवारी ने 16 दिसंबर को डॉ. मोहन यादव की सरकार के एक साल पूरा होने पर विधानसभा घेराव का ऐलान किया है। इसमें अधिक से अधिक कांग्रेसियों को लाकर माहौल बनाया जाना है।

मप्र कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने 16 दिसंबर को डॉ. मोहन यादव की सरकार के एक साल पूरा होने पर विधानसभा घेराव का ऐलान किया है। इसमें अधिक से अधिक कांग्रेसियों को लाकर माहौल बनाया जाना है और एकजुटता दिखाना है। लेकिन कांग्रेस और एकजुटता दो विरोधी ध्रुव जैसी बात रही है। ऐसा ही कुछ फिर इंदौर में दिखा। पटवारी गुरुवार को इंदौर में थे और यहां उन्होंने इंदौर से अधिक से अधिक लोगों के भोपाल आने को लेकर अपने निवास बीजलपुर में बैठक बुलाई, लेकिन ढाई सौ से ज्यादा लोग नहीं पहुंचे।



बनाए गए पदाधिकारी ही नहीं पहुंचे

जीतू पटवारी बोले- बच्चों को पीटकर राम बुलवाने के पीछे BJP-RSS



यह है कमेटी और पदों पर जो नहीं पहुंचे

जीतू पटवारी द्वारा घोषित प्रदेश स्तरीय विविध कमेटी में यह है सदस्य जो बैठक में नहीं पहुंचे थे।



  • एग्जीक्यूटिव कमेटी मेंबर- सत्यनारायण पटेल
  • परमानेंट इन्वाइटीज- सज्जन सिंह वर्मा, शोभा ओझा
  • स्पेशल इन्वाइटीज- अश्विन जोशी, अर्चना जायसवाल, प्रमोद टंडन
  • जनरल सेक्रेटरी- विनय बाकलीवाल, अभय दुबे, विपिन वानखेड़े, रघु परमार, अभय तिवारी, संजय कामले और मृणाल पंत
  • पॉलिटिकल अफेयर कमेटी में- बाला बच्चन, सज्जन सिंह वर्मा
  • सचिव - इंदौर से अमन बजाज, अभय वर्मा, अनुरोध ललित जैन, दीपक (पिंटू) जोशी, रीना बौरासी, विनितिका यादव
  • संयुक्त सचिव- जोहर मानपुरवाला।
  • अनुशासन कमेटी- शेख अलीम

जीतू पटवारी ने मोहन सरकार पर कहा, कर्ज लेकर कछुए की चाल चल रही सरकार



ये नेता नहीं पहुंचे

कार्यवाहक अध्यक्षों की जो लंबी फौज है वह भी बैठक में नहीं पहुंची थी। प्रमोद टंडन भी बैठक में नहीं गए। केवल राकेश यादव, तेज प्रकाश राणे, मनीष मोदी के साथ ही स्थानीय बीजलपुर, राऊ के ही कार्यकर्ता और नेता मौके पर मौजूद थे। यादव ने तो यहां तक घोषणा कर दी कि जो भी प्रदर्शन के लिए भोपाल जाएगा, उसकी आने-जाने की ट्रेन टिकट इंदौर-भोपाल वह करके देंगे, उसका खर्च वह वहन करेंगे। इस पहल को पटवारी व अन्य नेताओं ने भी सराहा। वहीं इस मीटिंग में शहराध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा भी नहीं पहुंचे थे क्योंकि वो अन्य बैठक में मौजूद थे।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • सीएम मोहन यादव
  • MP
  • मोहन सरकार
  • जीतू पटवारी
  • इंदौर में जीतू पटवारी
  • मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश सरकार
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी